{"_id":"6193fc6302e5745381783051","slug":"traditions-move-forward-by-faith-and-belief-bhupendra-chaudhary-muzaffarnagar-news-mrt565118716","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था और विश्वास से आगे बढ़ती हैं परंपराएं : भूपेंद्र चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था और विश्वास से आगे बढ़ती हैं परंपराएं : भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन
शुकतीर्थ कार्तिक गंगा स्नान मेले का फीता काटकर शुभारंभ करते मंत्री संजीव बालियान, डॉ निर्वाल व अ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्था और विश्वास से आगे बढ़ती हैं परंपराएं : भूपेंद्र चौधरी
मुजफ्फरनगर, मोरना। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान शुकतीर्थ का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंचायत राज विभाग मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि आस्था और विश्वास के साथ अपनी प्राचीन परंपराओं को आगे बढ़ाने को कार्य करेंगे। सामूहिक प्रयास कभी विफल नही जाता। भागवत पीठ उद्गम स्थल के रूप शुकतीर्थ तीर्थ धर्म नगरी विश्व में विख्यात है। जहां श्रद्धा और विश्वास के साथ श्रद्धालु माँ गंगा में स्नान करने के लिए अपने परिवारों के साथ आते हैं।
कोतवाली मेला परिसर मुख्य गेट पर अतिथियों ने सामूहिक रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। शुकदेव पीठाधिश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने अतिथियों को भागवत पुराण ग्रंथ भेंट कर पटका पहनाकर समानित किया। शुकदेव आश्रम यज्ञशाला में पीठाधिश्वर स्वामी ओमानंद महाराज के सानिध्य में वेदपाठी आचार्य उत्प्रेती व दर्जनों गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण किया।
मुख्य अतिथि पंचायत राज विभाग मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल र्निवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला , बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अमित राठी, सतपाल पाल, जोगेंद्र वर्मा, संदीप गुज्जर, वीरपाल सहरावत आदि ने यज्ञशाला मे पूर्ण आहूति प्रदान की। ब्रहमलीन शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी प्रतिमा को नमन किया। इसके साथ जिला स्वास्थ्य विभाग मुजफ्फरनगर , मोरना के तत्वाधान में आयोजित मेडिकल शिविर व भाजपा कार्यकर्त्ता जोगेंद्र वर्मा के आग्रह पर भाजपा कार्यालय का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
मोरना मिल का होगा विस्तारीकरण : बालियान
केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने मोरना मिल के विस्तारीकरण के बारे मे पूछे गये सवाल पर कहा कि मेरा प्रयास कई वर्षों से मिल का विस्तारीकरण कराने का है। देर सवेर मिल विस्तारीकरण जरूर होगा। शुकतीर्थ में देश के कोने कोने से श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है, विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। भारतीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है, इसकी रक्षा,सुरक्षा हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।