फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders will not exploit

व्यापारियों का शोषण नहीं होने देंगे

Wed, 16 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 16 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Traders will not exploit
Paint business meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश पेंट्स व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पेंट्स व्यापारियों का किसी भी हालत में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर जीएसटी प्रक्रिया को सरल नहीं किया गया, तो प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

 
दिल्ली रोड पर एक होटल में उत्तर भारत के पेंट्स व्यापारियों के सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि जीएसटी वाणिज्य कर की प्रक्रिया सरल की जानी चाहिए। केंद्र और प्रदेश सरकार को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


पेंट्स व्यापारियों का सबसे ज्यादा शोषण वाणिज्य कर अधिकारी करते हैं। व्यापारी अब उत्पीड़न सहने को तैयार नहीं है। कार्यक्रम में वाणिज्यक विभाग के अतिरिक्त आयुक्त सीबी सिंह ने कहा कि व्यापार कर विभाग किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त अतिरिक्त आयुक्त सुशील गौतम ने कहा कि अधिकारियों को ईमानदारी से काम करना चाहिए। किसी भी व्यापारी को बिना वजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए। महा अधिवेशन में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के पेंट्स व्यापारियों ने भाग लिया।

इंडियन पेंट्स एसोसिएशन नोर्थ के चेयरमैन संयोग सिंघल, सकरनी प्लास्टर के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक कुमार राजस्थान, गुड़गांव से राजिंदर सिंह, रीजनल मैनेजर नॉर्थ, संजय कालरा अध्यक्ष सोमानी सिरेमिक्स आदि मौजूद रहे।


संचालन अशोक माहेश्वरी ने किया। संरक्षक नरेश चंद रस्तौगी, कोषाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल, संयोजक संजय गुप्ता, नरेश गोयल, हरेंद्र, विजय जैन, आलोक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed