फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders suffered the most in Corona curfew: Singhal

कोरोना कर्फ्यू में व्यापारियों को हुआ सर्वाधिक नुकसान : सिंघल

Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Traders suffered the most in Corona curfew: Singhal
देवबंद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जनपद में कोरोना कर्फ्यू समाप्त किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए शासन प्रशासन का आभार जताया है।
विज्ञापन

मंगलवार को इंडस्ट्रियल इस्टेट में हुई बैठक में संगठन के प्रदेश संयुक्त महामंत्री दीपकराज सिंघल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में शासन द्वारा घोषित कोरोना कर्फ्यू सबसे अधिक नुकसान व्यापारी वर्ग का हुआ है। बावजूद इसके कोविड-19 की गाइडलाइन का सबसे ज्यादा पालन भी व्यापारी वर्ग ने ही किया। सिंघल ने कहा कि कुछ ट्रेड को छोड़कर अधिकांश व्यापारी अपने रोजगार को बंद रखते हुए अपनी व संपूर्ण समाज की चिंता करते हुए सहयोगी के रुप में समर्पित रहा है। व्यापारियों ने बिना रोजगार के अपना निर्वहन करते हुए सभी तरह के करों का भुगतान भी किया। सिंघल ने कहा की कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने के बाद भी हमें सचेत रहना है। मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना बेहत जरूरी है, क्योंकि अभी बीमारी पर अंकुश लगा है बीमारी समाप्त नहीं हुई। नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल प्रशासन और व्यापारी समाज के बीच सेतु के रूप में खड़ा रहा है। इस मौके पर नगर प्रभारी विवेक तायल, नगर महामंत्री अजय गर्ग, अर्जुन सिंघल, राजेश सिंघल, राकेश मित्तल, रविंद्र चौधरी, विकास पुंडीर और शुभम सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed