{"_id":"60f31cd88ebc3e6d823bba28","slug":"traders-submitted-memorandum-to-dm-muzaffarnagar-news-mrt5478544142","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
खतौली। कस्बे में जीटी रोड पर स्थित एक मार्केट पर प्रशासन द्वारा लगाए गए शत्रु संपत्ति के बोर्ड के बाद व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर कब्जों के आधार पर मालिक होने का प्रमाणपत्र दिए जाने की मांग की है।
शिवलोक मार्केट के व्यापारी कांग्रेस नेता निवेश राणा के नेतृत्व में तहसील दिवस में पहुंचे। उन्होंने डीएम के नाम दिए शिकायती पत्र में बताया कि खतौली बिल्डरों से काफी पहले संपत्ति खरीदकर उनके बैनामा करा लिया तथा दुकान व मकान बना लिए थे। अब कुछ महीने पहले स्थानीय प्रशासन ने उस संपत्ति पर शत्रु संपत्ति का बोर्ड लगा दिया है। शत्रु संपत्ति की घोषणा होने के बाद व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने कई बार खतौली बिल्डरों से बातचीत कर समस्या का निस्तारण करने को कहा, लेकिन कोई हल नहीं हुआ। पीड़ितों ने डीएम को दिए ज्ञापन में मांग की है कि उन्हें उनकी संपत्ति से बेदखल न किया जाए, बल्कि बैनामे एवं कब्जों के आधार पर सभी को मालिक होने का प्रमाण पत्र दिलाया जाए। जालसाजी करने वाले खतौली के बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लगाई जाए। डीएम को ज्ञापन देने वालों में निवेश राणा, सीताराम, नईम, सर्वेश कुमार, राकेश, अमित, राजेंद्र, मनोज, हनीफ, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।