फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders said, do not want delivery of shops in municipality

Muzaffarnagar News: व्यापारी बोले, पालिका में नहीं चाहते दुकानों की सुपुर्दगी

Thu, 29 Dec 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Traders said, do not want delivery of shops in municipality
एसडी कालेज मार्किट में बैठक करते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- शहर के किसी भी व्यापारी का नहीं होने दिया जाएगा उत्पीड़न
विज्ञापन

- भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी पहुंचे व्यापारियों के बीच
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसडी और झांसी की रानी मार्केट के मामले में प्रशासन के नोटिस के बाद व्यापारियों ने मंथन शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने कहा कि एसोसिएशन पालिका और प्रशासन के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखें। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो पूरे जिले के व्यापारियों को एकजुट किया जाएगा। दुकानों को हम पालिका में नहीं देना चाहते। पालिका की लचर व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।
एसडी मार्केट परिसर में व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। कॉलेज एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में अनिल पंवार और जसवंत गर्ग मौजूद है। भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि नोटिस में प्रशासन ने सात दिन का समय दिया है। मार्केट के सभी व्यापारी चाहते हैं कि एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रशासन के सामने अपना पक्ष रखे। पक्ष न रखने के कारण बेवजह गुनहगार साबित हो रहे हैं। सभी व्यापारियों ने एकमत होकर पूर्व विधायक की बात का समर्थन किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी व्यापारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारी नेता शिशुकांत गर्ग ने कहा कि नगर पालिका की लचर प्रक्रिया है। हम लोग लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। अब जाकर समस्या के निराकरण की उम्मीद जगी है। पालिका में मार्केट के जाने से कठिनाई उत्पन्न होगी। एसडी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नामदेव ने कहा कि हम लोग पालिका के अंतर्गत नहीं जाना चाहते हैं। जिला प्रशासन को व्यापारी संगठनों से बात कर समस्या का रास्ता निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता राकेश कंसल ने कहा कि व्यापारी यहां 45 साल से व्यापार कर रहे हैं। ये व्यापारी नियमित किराया भी देते आ रहे हैं। प्रशासन को व्यापारी हित में निर्णय लेना चाहिए। इस अवसर पर अजय सिंघल, राजकुमार कालरा, योगेश मदान, अजय मदान, राकेश कंसल, बिट्टू आदि ने विचार रखे।
व्यापारियों का क्या दोष: मित्तल
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कहा कि शिव चौक स्थित एसडी मार्केट प्रकरण में व्यापारियों को किसी प्रकार की भी परेशानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि व्यापारी 45 साल से वहां अपना व्यापार कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष महेश चौहान के आवास पर संगठन की बैठक में मित्तल ने कहा कि अगर व्यापारियों को इस प्रकरण में किसी भी प्रकार की परेशानी हुई तो जनपद का समस्त व्यापारी एकजुट होगा। जिला अध्यक्ष महेश चौहान, नगर अध्यक्ष जयपाल शर्मा ने कहा कि जिस प्रॉपर्टी पर 45 साल की किराएदारी हो जाती है, उसमें व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज पुंडीर व जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन बंसल बनाए गए। प्रमोद त्यागी, राकेश जांगरा, नीरज बंसल, अमित राय जैन, नरेश अरोरा, राजेंद्र सिंघल, अमित अग्रवाल बंटी, अंशुमन अग्रवाल, डॉ पुनीत, राजेश गोयल, राजीव गुप्ता, दारा सिंह पाल, महमूद आलम, महेंद्र मित्तल, विनोद वर्मा आदि काफी व्यापारी उपस्थित रहे।
सनातन धर्म सभा के नाम 1932 से है जमीन
एसडी कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमांश प्रकाश बोले
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमांश प्रकाश ने दावा किया है कि एसडी मार्केट की जमीन 1932 से सनातन धर्म सभा के नाम है। कुछ जमीन लीज पर जरूर थी, उसका समय बढ़ाने के लिए पालिका में प्रार्थना पत्र दिया था।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सनातन धर्म सभा के नाम शिक्षण कार्य के लिए 1932 में जमीन दी थी। रिवेन्यू रिकार्ड में यह जमीन सनातन धर्म सभा के ही नाम है। उस समय कोई रजिस्ट्री आदि नहीं होती थी, इस कारण यह सब हमारे पास नहीं है। मालिकाना हक हमारा चला आ रहा है। इस जमीन से उस समय एसडी इंटर कॉलेज शिफ्ट किया गया, जब चारों तरफ बाजार हो गया और दुकानदार शिकायत करने लगे कि छात्र परेशान करते हैं। इस कॉलेज को रोडवेज के पास ले जाया गया। यहां शिक्षा का माहौल नहीं होने के कारण मार्केट बना दी गई। उस समय जो लोग एसोसिएशन में थे, यह निर्णय उनका था। पालिका से कुछ जमीन लीज पर ली गई थी, उसका समय जरूर पूरा हुआ, लीज का समय बढ़ाने के लिए भी पालिका में प्रार्थना पत्र दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed