फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders mobilized to remove the rope, SSP inspected

Muzaffarnagar News: रस्सा हटवाने के लिए लामबंद हुए व्यापारी, एसएसपी ने किया निरीक्षण

Wed, 29 Mar 2023 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Traders mobilized to remove the rope, SSP inspected
पुलिस लाईन में नावल्टी  चौहरा के संबध  में बैठक करते व्यापारी।
मंगलवार को भी व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में समस्या का रखा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नावल्टी चौराहे पर बांधे गए रस्से को हटवाने के लिए व्यापारी लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को भी व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में एकजुटता दिखाते हुए रस्सी हटवा कर चौराहे को खुलवाने की मांग की। ज्ञापन सौंपा गया। एसएसपी संजीव सुमन ने भी चौराहे पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
नावल्टी चौराहे पर यातायात व्यवस्था के नाम पर रस्सा बांधा गया हैं। इस कारण चौराहे पर इधर से उधर जाने वाले राहगीरों, साइकिल सवार, रेहड़ा चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। महिलाओं को भी इस रस्से के नीचे से निकलना पड़ रहा हैं। रस्सा बांधने से पहले पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग लगाई थी।
विज्ञापन

व्यापारी लगातार इस चौराहे से रस्सा हटाने की मांग कर रहे है। सोमवार को व्यापारियों ने चौराहे पर व्यवस्था देेखने पहुंचे एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत को घेर कर रस्सा हटवाने की मांग की थी। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, चौराहे पर रस्से बांधने की समस्या को लेकर एसएसपी संजीव सुमन ने भी सोमवार रात में पहुंच कर चौराहे की व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की बैठक में फिर गूंजा नावल्टी चौराहा
मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी क्राइम प्रशांत कुमार व एसपी यातायात कुलदीप सिंह के साथ व्यापारी नेताओं की बैठक हुई। बैठक में अजय सिंघल, अनिल तायल, प्रवीण खेडा, सुभाष मित्तल आदि ने कहा कि चौराहा बंद होने से 400 दुकानदारों की रोजी रोटी पर दुष्प्रभाव पड़ा हैं। अस्पताल जाने वाले मरीज, स्कूल व कालेजों के छात्रों को अधिक दूर तक जाना पड़ रहा हैं। अस्पताल चौराहे पर यातायात बढ़ गया हैं। इसलिए रस्सा तुरंत हटाया जाएं।


आज राज्यमंत्री का घेराव करेंगे व्यापारी
आज राज्यमंत्री का घेराव करेंगे व्यापारी



मुजफ्फरनगर। मंगलवार शाम संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की बैठक नवीन मंडी स्थल पर हुई। जिसकी अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मित्तल व संचालन सुभाष मित्तल ने किया। बैठक का मुख्य एजेंडा नोवल्टी चौराहा पर लगे रस्से का था। इस दौरान नगर के सभी व्यापार मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए। कहा गया कि सभी दुकानदार प्रशासन के तानाशाही रवैए से परेशान हैं। सभी संगठनों ने बुधवार सुबह राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का घेराव करने का निर्णय लिया। सरदार बलविंदर सिंह, संजय मिश्रा, राकेश त्यागी, सरदार सतपाल सिंह मान आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed