{"_id":"68f154318a55e7985d0ff579","slug":"traders-get-angry-after-policemen-are-accused-of-carrying-firecrackers-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-156690-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुलिसकर्मियों पर पटाखे ले जाने का आरोप लगाया, भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुलिसकर्मियों पर पटाखे ले जाने का आरोप लगाया, भड़के व्यापारी
विज्ञापन
पटाखे पिकअप में भरकर ले जाती शहर कोतवाली पुलिस फोटो संवाद
मुजफ्फरनगर। डेढ़ करोड़ के अवैध पटाखों को नष्टीकरण के लिए ले जाने के दौरान व्यापारियों ने पुलिसकर्मियों पर पटाखे बैग में भर कर ले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पटाखों से लदी पिकअप को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया है।
शहर कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पहले पान मंडी में सात गोदामों में दिवाली पर्व पर बेचने के लिए लाकर रखे डेढ़ करोड़ के पटाखे बरामद किए थे। पुलिस ने भाजपा नेता कन्हैया लाल सहित दो व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि पुलिस ने अभी व्यापारियों को पकड़ा नहीं है, इसके बावजूद पुलिस ने कोर्ट का आदेश लाकर बरामद पटाखों को नष्टीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।
बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा, शहर कोतवाली पुलिस के साथ पान मंडी में सील गोदामों पर पहुंचे। गोदामों की सील खुलवाकर पटाखों को एक पिकअप में भर कर भेजा गया। इसी दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी बैग में पटाखे भरकर ले जा रहे हैं। व्यापारियों के हंगामे के बाद पुलिसकर्मी बैग छोड़कर भाग गए। व्यापारियों ने धरना देने का भी प्रयास किया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी बंद कर दी। व्यापारियों के विरोध के चलते पुलिस ने पटाखों को वापस गोदाम में रखवा दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि पटाखे सुरक्षित स्थान पर रखवाए हैं।।