फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders from the district will reach Bareilly convention

Muzaffarnagar News: बरेली अधिवेशन में पहुंचेंगे जनपद के व्यापारी

Thu, 21 Dec 2023 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Traders from the district will reach Bareilly convention
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि संगठन अधिवेशन 23 एवं 24 दिसंबर को बरेली में होगा। इस कार्यक्रम में जनपद के व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
विज्ञापन

आदर्श कालोनी में एक बैंक्वेट हॉल में पत्रकारों से वार्ता में अशोक कंसल ने कहा कि शिविर में संगठनात्मक चर्चा, प्रशिक्षण आदि होगा। पहले दिन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य शिविर में शामिल होंगे। व्यापार मंडल की स्थापना 50 साल पहले पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा ने वाराणसी के गंगा घाट पर की थी। संगठन इस वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है। बरेली में 40 प्रमुख पदाधिकारियों की टीम तैयारी कर रही है। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रांतीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला चेयरमैन, अध्यक्ष और महामंत्री, नगर अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ अनुसांगिक संगठनों युवा, महिला, आईटी के पदाधिकारी शामिल होंगे। जनपद से भी ये समस्त पदाधिकारी अधिवेशन में पहुंचेंगे। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष अशोक कंसल, जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी, नगर अध्यक्ष अजय सिंघल, नगर महामंत्री प्रवीण खेडा, राकेश गर्ग, सुलक्खन सिंह, बाबूराम मलिक, हिमांशु कौशिक, संजय मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed