फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders angry due to neglect of Sadar Bazar

सदर बाजार की उपेक्षा से गुस्साए व्यापारी

Mon, 13 Jun 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Traders angry due to neglect of Sadar Bazar
नगर के सदर बाजार में टूटी सड़क के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सदर बाजार की उपेक्षा से गुस्साए व्यापारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सदर बाजार में पालिका से किसी भी तरह की सुविधाएं नहीं मिल पाने से गुुस्साए व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। चेयरपर्सन और सभासद के खिलाफ नारेेबाजी की।

सपा नेता शलभ गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में सदर बाजार के व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से सदर बाजार शहर का प्रमुख बाजार होते हुए भी उपेक्षाओं का शिकार है। नगर पालिका सदर बाजार को भूल गई है। कई बार व्यापारियों द्वारा सभासद नवनीत कुच्छल से बात की गई, लेकिन कोई आश्वासन न मिलने पर मजबूर होकर नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। बाजार की सड़कें बदहाल हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। खंभों की लाइट खराब पड़ी हैं, जिनसे रात को व्यापारियों को दुकानों की असुरक्षा महसूस होती है। प्रदर्शन करने वालों में शलभ गुप्ता, संजय गुप्ता, परवीन तायल, रजनीश बंसल, अनिरुद्ध, अक्षित अग्रवाल, देवेश गर्ग, आकाश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, पर्णव तायल, राजेश सिंघल, रमित मित्तल, श्रेर्यांश गोयल, अंकुर गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed