फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trader's body found in Gangnahar

गंगनहर में मिला मंदिर के लिए निकले व्यापारी का शव

Sun, 18 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Trader's body found in Gangnahar
खतौली में गंगनहर से मिल शव को एम्बूलेंस के द्वारा अस्पताल भेजते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गंगनहर में मिला व्यापारी का शव
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। घर से मंदिर जाने के लिए शनिवार सुबह निकले पुरबालियान निवासी किराना व्यापारी का शव शाम के समय खतौली गंगनहर में मिला। व्यापारी की जेब से मिले कागजात से उसकी पहचान हुई। सूचना मिलने के बाद बाद खतौली पहुंचे पीड़ित परिजन कानूनी कार्रवाई से इंकार कर शव लेकर घर लौट गए। व्यापारी की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी नीरज जैन उर्फ बिट्टू (40) गांव में ही परचून की दुकान करते थे। शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे वह घर से मंदिर जाने के लिए निकले थे, लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटे। व्यापारी के नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। हरसंभव तलाश के बावजूद व्यापारी का सुराग न लगने पर परिजनों ने मंसूरपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। शाम करीब पांच बजे खतौली गंगनहर में युवक का शव उतराते देख राहगीरों ने डायल-112 को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंगनहर से शव बाहर निकाला। मृत व्यापारी के कपड़ों की जेब से एलआईसी की रसीद, कुछ रुपये और मोबाइल बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसकी पहचान नीरज जैन के रूप में हुई। लापता व्यापारी का शव मिलने पर पीड़ित परिजन खतौली पहुंचे, जहां उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसे लेकर वे घर लौट गए। व्यापारी नीरज जैन के परिवार में पत्नी के साथ ही दो बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed