फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tractor-trolley loaded with sugarcane overturned, jammed

गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला पलटा, जाम लगा

Fri, 21 Jan 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley loaded with sugarcane overturned, jammed
मीरापुर में हाईवे के बीच में पलटा गन्ने से भरा ट्राला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला पलटा, जाम लगा
विज्ञापन

मीरापुर। जानसठ की तरफ से टिकौला शुगर मिल में जा रहा गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला बृहस्पतिवार सुबह पानीपत-खटीमा मार्ग पर पलट गया। जिस कारण हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉला मार्ग से हटवाकर कई घंटे बाद यातायात सुचारु कराया।

पानीपत-खटीमा राजमार्ग गहरे गड्ढो में तब्दील हो चुका है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को हाईवे में बने गहरे गड्ढों से वाहन लेकर गुजरना पड़ता है, जिस कारण आए दिन मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश के कारण हाईवे में बने गड्ढे और भी गहरे हो गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह गन्ने से लदा एक ट्रैक्टर-ट्रॉला जैसे ही गांव मुझेड़ा के पास पहुंचा तो मार्ग में बने गहरे गड्ढे में ट्रॉले का पहिया गिर गया और धुरा टूट गया। धुरा टूटते ही ट्रॉला अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गया। जिससे मार्ग पर जाम लग गया। दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रॉला को मार्ग से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed