फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tractor-trolley driver killed in a dispute over giving way

Muzaffarnagar News: साइड देने को लेकर विवाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की हत्या

Tue, 25 Feb 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley driver killed in a dispute over giving way
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरथावल। भूसा उतारकर घर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक थानाभवन क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी मुनीर (21) पर दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में साइड देने को लेकर विवाद हुआ था। घायल को सहारनपुर के पिलखनी अस्पताल ले जाया गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने थाने पर पहुुंच कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा किया।
सोमवार दोपहर शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी मुनीर (21) पुत्र हसरत भूसा उतारकर मुजफ्फरनगर से अपने दो साथियों के साथ वापस लौट रहा था। उसी समय नंगला राई निवासी एक युवक भी अपने तीन साथियों के साथ अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर जा रहा था। दोनों में चरथावल कस्बे से निकलने के बाद नंगला राई के बीच रास्ते में साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई।
विज्ञापन

आरोपी नंगला राई निवासी चालक ने अपना ट्रैक्टर गांव में खड़ा कर दिया। आरोप है कि वहां से अपने साथियों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर मुनीर का पीछा किया। थानाभवन मार्ग पर हिंडन नदी पुल से आगे निकलने के बाद हमलावरों ने ट्रैक्टर चालक मुनीर को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जबरन उसे ट्रैक्टर से नीचे उतार लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मुनीर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। सिर में चोट लगने से वह सड़क पर गिर गया। बेसुध हालत में चालक को छोड़ कर हमलावर मौके से फरार हो गए। राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन नाजुक हालत में मुनीर को इलाज के लिए थानाभवन ले गए। वहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे सहारनपुर के पिलखनी अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, युवक की मौत की खबर लगने पर सैकड़ों लोग चरथावल थाने पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाया और जल्द गिरफ़्तारी का आश्वासन दिया। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed