फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tractor trolley collides with a pillar, driver dies

Muzaffarnagar News: खंभे से टकराई ट्रैक्टर ट्राॅली, चालक की मौत

Tue, 14 Jan 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley collides with a pillar, driver dies
खतौली। जीटी रोड पर गांव तिगाई के निकट अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राॅली खंभे से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। ककरौली थाने के गांव बेहड़ा सादात निवासी रोहित (24) शुगर मिल से निकलने वाली छाई को ट्रैक्टर ट्राॅली में ले जाने का कार्य करता था। रात करीब एक बजे वह छाई को डालकर शुगर मिल में आ रहा था। जीटी रोड पर गांव तिगाई के निकट किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के निकट एक खंभे से टकरा गया। हादसे में रोहित घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed