फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tractor-trolley collided with a tree, people saved their lives by running away

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉला पेड़ से टकराया, लोगों ने भाग कर बचाई जान

Mon, 03 Mar 2025 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collided with a tree, people saved their lives by running away
बुढ़ाना। कस्बे के बीच दयानन्द चौक के पास गन्ने से लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅला सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। इस घटना में पेड़ टूट गया। वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौके पर खड़ी 6 कार, 4 बाइक, 2 स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं। वाहन ठीक कर रहे मिस्त्री व वाहन मालिकों ने दौड़ कर जान बचाई। घटना के बाद चालक गन्ने से भरा ट्रैक्टर-ट्राॅला छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिटावदा का रहने वाला लल्ला रविवार को बागपत जनपद के धनौरा गन्ना क्रय केंद्र से ट्रैक्टर-ट्राॅले में गन्ना लेकर चीनी मिल भैसाना आ रहा था। शाम करीब साढ़े 3 बजे कस्बे में दयानन्द चौक के पास बरातियों की कार को बचाने के प्रयास में गन्ने से भरा ट्रैक्टर-ट्राॅला अनियंत्रित हो गया। घटना में ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। वहीं पास में खड़ी 6 कार, 4 बाइक व 2 स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं। वाहनों में कार्य कर रहे मिस्त्री व वाहन मालिकों ने दौड़ कर जान बचाई। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed