फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tractor rally held in protest against agricultural laws

चरथावल में कृषि कानूनों के विरोध में निकाली ट्रैक्टर रैली

Mon, 18 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tractor rally held in protest against agricultural laws
चरथावल में ट्रैक्टर रैली निकालते किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कृषि कानूनों के विरोध में निकाली ट्रैक्टर रैली
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में किसानों ने तिरंगे के साथ ट्रैक्टर रैली निकाली। किसानों ने सरकार पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया। बिरालसी से शुरू हुई रैली चरथावल ब्लॉक पर अधिकारियों से वार्ता के बाद खत्म हुई।
सोमवार को टांडा, बिरालसी, अलीपुरा, बिरालसी, रोनी हरजीपुर, बलवाखेड़ी, नंगला पिथौरा, बघरा, धौलरा, नंगला राई, बुड्ढाखेड़ा, अकबरगढ़ से काफी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर बिरालसी चौकी पर एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली शुरू की। ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि कानूनों के वापस होने तक सरकार के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को सरकार से वार्ता के दौरान यदि कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला, तो संगठन 26 जनवरी को ट्रैक्टर ट्राली निकालकर दिल्ली कूच करेगा। दिल्ल्री में विभिन्न बार्डरों पर लाखों किसान कड़ाके की ठंड में किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार किसानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। ट्रैक्टर रैली को चरथावल ब्लॉक पर मौजूद एसडीएम सदर दीपक कुमार, एएसपी विवेक सिंह, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, एसओ चरथावल एवं तितावी मौजूद रहे। उन्होंने किसानों से ज्ञापन मांगा, लेकिन किसानों ने कहा वह दिल्ली में चल रहे आंदोलन में ज्ञापन देंगे। ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष बिल्लू राणा, मोती रात, जिले सिंह, योगेश कुमार, अंकुर रोड, अंकित रोड, मदन पाल, रविंद्र चौधरी, सुमित कश्यप, विक्रम सिंह, बलराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू निकालेगी 20 को ट्रैक्टर रैली
चरथावल। गांव अकबरगढ़ में भाकियू की बैठक में 26 जनवरी को ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच करने के संबंध में रणनीति बनाई गई। तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि 20 जनवरी को विरोध में चरथावल क्षेत्र में ट्रैक्टरों की रैली निकाली जाएगी। कृष्ण राणा, सतीश राणा, मामचंद पुंडीर, पवन त्यागी, भोपाल सिंह, असलम त्यागी, नंद किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।

चरथावल ब्लॉक पर अधिकारियों से वार्ता करते ठा. पूरण सिंह

चरथावल ब्लॉक पर अधिकारियों से वार्ता करते ठा. पूरण सिंह- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed