फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tractor mechanic murdered by throwing him from shop roof

Muzaffarnagar News: दुकान की छत से फेंक कर ट्रैक्टर मिस्त्री की हत्या

Tue, 24 Sep 2024 04:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Tractor mechanic murdered by throwing him from shop roof
मुजफ्फरनगर। शहर के दक्षिणी खालापार निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री अकबर (55) की छत से फेंक कर हत्या कर दी। उसकी पत्नी साजिदा ने बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई हैं।
विज्ञापन


शामली बस अड्डे के पास यासीन मार्केट में दक्षिणी खालापार निवासी अकबर पिछले 30 साल से दुकान संचालित कर रहा था। अधिकतर वह दुकान पर ही सोता था। रविवार रात में भी वह घर नहीं गया था। सोमवार सुबह उसका शव उसकी दुकान के पास ही सड़क पर पड़ा मिला। यह देखकर कुछ लोगों ने पास में ही मस्जिद में सूचना दी , तब काफी लोग मौके पर पहुंचे। मृतक का बेटा उवेश अपने तहेरे भाई समीर व शहजाद के साथ मौके पर पहुंचा और दुकान की छत से गिर कर मौत होना मान कर पिता का शव उठाकर घर ले गया। उधर, आसपास के दुकानदारों ने घटना स्थल के सामने वसीम रोड लाइंस की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो रात में अकबर व दो अन्य युवक एक दुकान की छत पर दिखाई दिए। अकबर इसी दौरान छत से गिरता दिखाई दिया। दोनों युवक इस घटना के बाद बाइक पर सवार दुकानदार के शव के पास ही गुजर गए। दुकानदारों से यह सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर मृतक की चप्पल, कपड़े पड़े मिले। उधर, शव को सुपुर्द ए खाक के लिए लेकर जाने की तैयारी में जुटे परिजनों के पास पुलिस टीम पहुंची। परिजनों को सीसीटीवी फुटेज के बारे में बताकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मृतक की पत्नी साजिदा ने तहरीर दी है कि उसके पति को बाइक सवार दो युवकों ने एक दुकान की छत से फेंक कर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed