{"_id":"5846fc4f4f1c1be672448b39","slug":"track-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रैक होने की संभावना से पूर्व रेलवे ने ट्रैक बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रैक होने की संभावना से पूर्व रेलवे ने ट्रैक बदला
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक को बदलते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से लेकर सकौती रेलवे स्टेशन तक रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने सर्द मौसम में क्रैक होने की संभावनाओं से पूर्व रेलवे ट्रैक बदलने का काम तेजी से शुरू कर दिया है। साथ ही खराब रेलवे ट्रैक को भी बदला जा रहा है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन और सफेदा फाटक के बीच कर्मचारियों ने करीब पांच फुट लंबा ट्रैक का टुकड़ा बदला। इंजीनियर साजिद अली ने बताया कि सर्द मौसम में ट्रैक के क्रैक होने की संभावना बनी रहती है।
कोहरा पड़ने से सोमवार रात से ही एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेनें घंटों प्रभावित रहीं। जिनमें नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन करीब पांच घंटे लेट रही। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी। सोमवार को रात नौ बजे से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। जिस कारण शालीमार दो घंटा 45 मिनट, उत्कल दो घंटे, सुपर फास्ट 45 मिनट, देहरादून डेढ़ घंटा, अहमदाबाद मेल करीब सवा घंटे लेट रही। नौचंदी एक्सप्रेस करीब 5 घंटे लेट रही। इनके अलावा पैसेंजर रेल गाड़ियां भी लेट रही।