{"_id":"5a4e69644f1c1b47198b4e36","slug":"track-damaged-in-jaroda","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की सूझबूझ से ट्रेन हादसा टला, जड़ौदा में ट्रैक क्षतिग्रस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की सूझबूझ से ट्रेन हादसा टला, जड़ौदा में ट्रैक क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
कोहरे के बीच ट्रैक से गुजरती ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों की सूझबूझ से दिल्ली-टपरी वाया मेरठ-सहारनपुर मंडल की रेलवे लाइन पर बृहस्पतिवार को हादसा होने से बच गया। ट्रैक के टूटने से रेलवे अफसरों में खलबली मच गई। आनन-फानन में रेलवे ट्रैक की जांच की गई और क्रेक टुकड़े को बदला गया। करीब एक घंटे तक रेल संचालन बाधित रहने से शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन प्रभावित रहीं।
बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा आठ बजे मंसूरपुर क्षेत्र के नरा-जड़ौदा रेलवे लाइन टूट गई। करीब दो से ढाई इंच तक रेलवे ट्रैक का टुकड़ा टूटकर अलग-थलग हो गया। हालांकि सुबह सवेेरे कोहरे में दिल्ली को जाने वाली ट्रेन गुजर गई। उसके बाद रेलवे लाइन पर कुछ लोगों की निगाह टूटे ट्रैक पर पड़ी।
तत्काल इसकी सूचना नरा-जड़ौदा स्टेशन मास्टर सचिन को दी गई। इसी दौरान दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस और अंबाला से पैसेंजर ट्रेन के आने का समय हो गया। आनन-फानन में स्टेशन मास्टर और कर्मचारियों ने क्रेक टुकड़े को बदलने का कार्य शुरू कराया। दिल्ली से लगभग एक घंटे तक रेलवे लाइन को ब्लॉक रखा गया।
विज्ञापन
रेलवे के पीडब्ल्यूआई विभाग ने टूटे ट्रैक की मरम्मत की। इसके चलते रेलवे ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। शताब्दी एक्सप्रेस को मंसूरपुर रोक रखा गया। ट्रैक सही होने के बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु हो सका। जड़ौदा के स्टेशन मास्टर सचिन कुमार ने बताया कि सर्दी के कारण ट्रैक पर मामूली गड़बड़ी हो गई थी, जिसे सही कराकर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया।