{"_id":"58d803a74f1c1b297d1a16e3","slug":"track-balance-bad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक का बैलेंस खराब, मालगाड़ी छह घंटे तक रोकनी पड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक का बैलेंस खराब, मालगाड़ी छह घंटे तक रोकनी पड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक का बैलेंस खराब होने पर मालगाड़ी रोकनी पड़ी। जिसकी वजह से करीब पौने छह घंटे तक फाटक बंद रहा और लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को मंसूरपुर रेलवे स्टेशन के तीन नंबर ट्रैक का बैलेंस अचानक खराब हो गया।
जिस कारण सहारनपुर से दिल्ली जा रही मालगाड़ी ट्रेन को स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। ट्रैक का बैलेंस खराब होने से ट्रेन के चालक ने गाड़ी को आगे ले जाने से इंकार कर दिया। फाटक बंद होने से किसानों की गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और भैंसा बुग्गियां समेत अन्य वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
शुगर मिल में गन्ना लेे जाने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली कंट्रोल रूम से आदेश मिलने के बाद इंजीनियरों ने ट्रैक का बैलेंस ठीक किया। तब कहीं जाकर ट्रेन को निकाला गया। सुबह दस बजे से खड़ी मालगाड़ी को शाम करीब पौने चार बजे निकाला गया। इसके बाद राहगीरों और किसानों को राहत मिल सकी।