फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traces of blood found in the recovered car

बरामद कार में मिले खून के निशान

Sun, 28 Jun 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Traces of blood found in the recovered car
गाजियाबाद से लापता इंजीनियर विक्रम त्यागी (फाइल फोटो) - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बरामद कार में मिले खून के निशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/तितावी। गाजियाबाद से लापता इंजीनियर विक्रम त्यागी की गुमशुदगी का रहस्य गहराता जा रहा है। तितावी स्थित बाग से इंजीनियर की बरामद इनोवा कार में और उसके नीचे जमीन पर खून के निशान मिले हैं। रविवार को दिनभर घटनास्थल के पास स्थित नाले में जेसीबी की सहायता से इंजीनियर की तलाश की गई। आसपास खेतों में भी लगातार कांबिंग की जा रही है।
गाजियाबाद के पटेलनगर निवासी इंजीनियर विक्रम त्यागी शुक्रवार शाम करीब आठ बजे संदिग्ध हालात में कार समेत लापता हो गए थे। शनिवार सुबह विक्रम त्यागी की इनोवा कार तितावी के पास स्थित एक बाग में मिली थी। कार बरामद होने की सूचना पर गाजियाबाद पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं थी। सूत्रों के अनुसार, इंजीनियर की कार के अंदर खून के निशान मिले हैं। कार के नीचे जमीन पर भी काफी खून मिला है। इसके चलते उनके साथ किसी अनहोनी होने की आशंका भी जताई जा रही है। शनिवार से ही गाजियाबाद पुलिस के साथ ही इंजीनियर के परिजन भी तितावी क्षेत्र में ही डेरा डाले हुए हैं। कार से खून मिलने के बाद रविवार सुबह से ही घटनास्थल के पास स्थित एक नाले में जेसीबी लगाकर उसकी पूरी तरह सफाई करते हुए इंजीनियर की तलाश की गई। आसपास क्षेत्र में भी उनकी तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन देर शाम तक लापता इंजीनियर का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .........
फिलहाल इंजीनियर के साथ किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। ऐहतियातन क्षेत्र में उनकी तलाश कराई जा रही है। जैसे ही कोई सुराग लगेगा, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। - अभिषेक यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed