फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tourist movement stopped in Hyderpur Wetland

हैदरपुर वेटलैंड में पर्यटकों की आवाजाही रोकी गई

Sun, 17 Jan 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Tourist movement stopped in Hyderpur Wetland
हैदरपुर वेटलैंड को सैनिटाइज करते वन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। जिले के कुतुबपुर गांव में कौवों में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद गंगा बैराज स्थित हैदरपुर वेटलैंड को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। यहां बड़ी संख्या में देशी विदेशी पक्षियों का प्रवास है। वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया है। वॉच टॉवर टावर के माध्यम से पक्षियों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

मीरापुर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में मृत मिले कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने यहां सतर्कता बढ़ा दी है। गंगा बैराज पर बने हैदरपुर वेटलैंड को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। शनिवार को सुबह से ही वन विभाग की टीम सक्रिय रही और पूरे इलाके में आम आदमी की आवाजाही बंद कर दी। जिन स्थानों पर पर्यटक आते हैं और जिस स्थान पर बैठते हैं, उन सभी जगहों को सैनिटाइज किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से हैदरपुर वेटलैंड में रात-दिन वन विभाग की टीमें गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि यदि वेटलैंड में किसी पक्षी की मौत होती है तो इसकी सूचना तुरंत दी जाए। ताकि समय रहते पक्षियों की देखभाल की जा सके। वन विभाग की टीम द्वारा वॉचिंग हट, वॉचिंग टावर को भी सैनिटाइज कर दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी जानसठ मोहन कुमार बहुखंडी ने बताया कि वन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट मोड़ पर है। बर्ड फ्लू को देखते हुए पक्षियों की सुरक्षा को लेकर सभी लोग संवेदनशील हैं। प्रशासन को लगातार रिपोर्ट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हैदरपुर वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। पर्यटकों के वेटलैंड में आने पर रोक लगा दी गई है। वैटलैंड का सैनिटाइज किया गया है। - सूरज, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed