फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tourist bus collided with truck in Purkaji

पुरकाजी में ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस

Fri, 10 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tourist bus collided with truck in Purkaji
पुरकाजी बाईपास पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी में ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। हरिद्वार से लौट रही श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक सहित 12 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते चालक समेत अन्य गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गुजरात के भावनगर निवासी श्रद्धालु गत दो जनवरी को गंगा स्नान व घूमने के लिए हरिद्वार गए थे। बृहस्पतिवार शाम वे लोग टूरिस्ट बस से लौट रहे थे। करीब चार बजे पुरकाजी बाईपास पर उनकी बस आगे जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में मेरठ निवासी बस चालक मनोज घायल हो गया। हादसे में रशीला, वर्ध, सविता, कल्पना, साइनेज, ईश्वर, विष्णु, राजेश, किरण, काव्या, सुमित निवासीगण भावनगर गुजरात व राधा, रंजन, भरत निवासीगण अहमदाबाद आदि घायल हो गए, जिसे देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर कुलदीप सिंह, इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से सरकारी एंबुलेंस से घायलों को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते चालक सहित कई घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि चालक को नींद की झपकी लगने से दुर्घटना हुई है। बताया कि बस से मेरठ तक जाना था। वहां से गुजरात की ट्रेन में बैठना था। बस स्वामी द्वारा अन्य बस का इंतजाम कर श्रद्धालुओं को मेरठ रवाना किया गया।

घायल महिला श्रद्धालु का उपचार करते पुलिसकर्मी ।

घायल महिला श्रद्धालु का उपचार करते पुलिसकर्मी ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed