फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Top-10 criminal shot in encounter

मुठभेड़ में टॉप-10, हिस्ट्रीशीटर व वांछित बदमाश को लगी गोली

Fri, 12 Mar 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Top-10 criminal shot in encounter
मुठभेड़ में घायल टॉप10 बदमाश शमशाद उर्फ काला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में टॉप-10 बदमाश को गोली लगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बुढ़ाना-उकावली गांव के लिंक मार्ग पर जंगल में पुलिस से मुठभेड़ में जनपद का टॉप-10 बदमाश घायल हो गया। हालांकि उसका साथी बाइक सहित फरार हो गया। इस दौरान हाथ में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गया।
इंस्पेक्टर मगन वीर सिंह गिल शुक्रवार को पुलिस बल के साथ बुढ़ाना-उकावली गांव के लिंक मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। शाम करीब चार बजे उन्हें बाइक सवार दो बदमाशों के आने की सूचना मिली। उकावली गांव के जंगल में लिंक मार्ग पर पुलिस को सामने से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश बाइक मोड़कर वापस भागने लगे तभी बाइक पर पीछे बैठा बदमाश नीचे गिर गया और बाइक चालक भागने में सफल हो गया। बाइक से गिरते ही बदमाश ने पुलिस पर फायर करते हुए गन्ने के खेत से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। मुठभेड़ में दाहिने पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बाएं हाथ में गोली लगने से पुलिसकर्मी इरफान अली भी जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से तमंच व कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक लेखराज सिंह ने बताया कि घायल बदमाश शमशाद उर्फ काला पुत्र अनवार रसूलपुर दभेड़ी गांव का रहने वाला है। वह जनपद का टॉप-10 बदमाश है। वर्तमान में वह जिलाबदर भी चल रहा है। वह कई मुकदमों में वांछित भी है। उसके खिलाफ कोतवाली में डेढ़ दर्जन अपराध पंजीकृत हैं। मुठभेड़ में घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को सीएचसी पर भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed