फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Took the class of officers of Electricity Corporation

विद्युत निगम के अधिकारियों की क्लास ली

Sun, 13 Dec 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Took the class of officers of Electricity Corporation
विकास भवन में दिशा की बैठक मे मौजूद मंत्रीगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विद्युत निगम के अधिकारियों की क्लास ली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए उनकी क्लास ली। कोल्हू संचालकों को विद्युत निगम की ओर से जारी नोटिस का मुद्दा उठाया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि बिजली चोरी के लिए जितना कोल्हू संचालक जिम्मेदार है, उतना ही क्षेत्र का जेई भी दोषी है। कार्रवाई दोनों पर बराबर होनी चाहिए।

शनिवार को विकास भवन के सभागार में दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों के निशाने पर विद्युत निगम रहा। विद्युत निगम में कोल्हू संचालकों से बड़े स्तर पर हो रही वसूली पर अफसरों से सवाल हुए। बिजली चोरी पकड़ी जाने पर केवल कोल्हू संचालक को नोटिस जारी किए जाने पर डॉ संजीव बालियान ने कहा कि चोरी कराने में विद्युत विभाग का जेई बराबर का जिम्मेदार है। यदि कोल्हू मालिक के खिलाफ कार्रवाई होती है तो जेई पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। जिन क्षेत्रों में नोटिस जारी हुआ, उन सबकी सूची तलब की गई। क्षेत्र के जेई पर कार्रवाई के लिए विभाग को दो दिन का समय दिया गया। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें आगे की कार्रवाई तय होगी। दिशा की बैठक में जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में दस सड़कों का चयन किया गया। छह सड़कों की इसमें मरम्मत की जाएगी। बैठक में जल निगम द्वारा उखाड़ी गई सड़कों की दोबारा बनाए जाने पर गुणवत्ता सही होने की बात कही गई। इसके लिए डीएम सेल्वा कुमारी जे ने लगातार जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। जिले में 1800 स्वयं सहायता समूह गठित होने की जानकारी समिति को दी गई। जल निगम में 62 परियोजनाओं पर काम चलने और इनमें 42 एनजीटी के आदेश पर बनाए जाने की बात कही गई। समिति ने स्कूलों और पशु चिकित्सालयों का निरंतर निरीक्षण किए जाने के निर्देश अफसरों को दिए। पेंशन के लिए कैंप लगाए जाने के लिए निर्णय हुआ। कोरोना से लड़ाई में अच्छा प्रयास किए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की पीठ थपथपाई गई। बैठक में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल, विधायक विक्रम सैनी, प्रमोद उटवाल, उमेश मलिक आदि मौजूद रहे। डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम वित्त आलोक कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed