{"_id":"5ff9eced8ebc3e32f33c97d6","slug":"tomorrow-at-15-locations-would-be-a-precursor-to-vaccination-muzaffarnagar-news-mrt519731564","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 स्थानों पर कल होगा टीकाकरण का पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 स्थानों पर कल होगा टीकाकरण का पूर्वाभ्यास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 पर विजय पाने के लिए चल रही वैक्सीनेशन की तैयारियों के बीच जिले में दूसरा पूर्वाभ्यास सोमवार को होगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। सोमवार को इस बार 15 स्थानों पर वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास होगा।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि जिले में पहला टीकाकरण का पूर्वाभ्यास काफी सफल रहा है। इस बार सोमवार को होने वाला ड्राई रन पहले प्रयास से ज्यादा बड़ा होगा। इसके लिए टीमों को प्रशिक्षित करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने कहा कि यह पूर्वाभ्यास भी पांच जनवरी जैसा ही रहेगा। बिना डोज के वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ राजीव निगम ने बताया कि शासन से जनपद में दूसरा कोविड-19 ड्राई रन आयोजित करने के लिए निर्देश मिले है। सोमवार को इस बार जनपद में 15 स्थानों पर यह ड्राई रन होगा। इसमें सभी नौ ब्लॉक की सीएचसी, स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, शांति मदन अस्पताल, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर, वर्धमान अस्पताल, न्यू वर्धमान हॉस्पिटल शामिल है। पांच जनवरी को छह स्थानों पर वैक्सीनेशन के लिए पूर्वाभ्यास किया था। इसमें 300 हेल्थ वर्कर्स को शामिल किया गया था, सोमवार को आयोजित होने वाला ड्राई रन इससे व्यापक होगा। सभी 15 स्थानों पर तीन-तीन सदस्यीय टीम को पूर्व की भांति तैनात किया जाएगा। सवेरे दस से 12 बजे तक ड्राई रन होगा। यह दो सत्रों में होगा। इस बार इस ड्राई रन के लिए 420 हेल्थ वर्कर्स को चिह्नित किया गया है। एक सत्र में इस बार 15 हेल्थ वर्कर्स शामिल किए गए हैं।