{"_id":"60c4f9318ebc3e9a22027562","slug":"told-the-problems-to-the-energy-minister-muzaffarnagar-news-mrt542461318","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिलदेव ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिख अफसरों पर कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिलदेव ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिख अफसरों पर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा मंत्री को समस्याओं से अवगत कराया
मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर व फोन पर वार्ता कर नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराया। विद्युत निगम के लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने को कहा है।
बिजली की लगातार कटौती और कम वोल्टेज से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अत्यधिक लोड होने के कारण लाइनें ट्रिप हो रही हैं। इन सभी समस्याओं के चलते कई क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था ठप हो जाती है। गर्मी बढ़ने तथा आए दिन बिजली की समस्याओं से नागरिक परेशान हैं। दिन में 10 से 12 बार ट्रिपिंग होने के कारण फैक्टरियों, इंडस्ट्रीज पर भी प्रभाव पड़ रहा है। शहर में विद्युत निगम के डिविजन-3 की हालत सबसे ज्यादा खराब है। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से वार्ता कर बिजली निगम की लापरवाही एवं नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री कपिल देव ने विद्युत निगम केे अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा आम जनता का फोन नहीं उठाए जाने तथा जनता को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को मनमर्जी नहीं करने दी जाएगी तथा अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह बनें।