{"_id":"6293a47b9cec1665be6724eb","slug":"told-chaudhary-charan-singh-as-farmer-messiah-muzaffarnagar-news-mrt590682564","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी चरणसिंह को किसान मसीहा बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी चरणसिंह को किसान मसीहा बताया
विज्ञापन
बुढ़ाना में चौ. चरणसिंह की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते रालोद नेता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना/पुरकाजी। किसान मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने यज्ञ का आयोजन किया। चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने उन्हें किसानों का मसीहा बताया।
चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर रालोद नेताओं ने कस्बे के चौ. चरणसिंह तिराहे पर उनकी प्रतिमा के पास यज्ञ का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने किसान मसीहा के संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि जमींदारी खात्मा कर उन्होंने देश के किसानों के हित में बहुत बड़ा कार्य किया।
रालोद के प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी, किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत तथा रालोद नेता अनिल डबास ने कहा कि उनके द्वारा देश व किसान हित में किए गए कार्यों को देश का किसान कभी नही भुला सकेगा। मौके पर नाहर सिंह, अशोक पांचल, सतपाल, अनिल, संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, पुरकाजी क्षेत्र के गांव भूराहेड़ी में भाकियू मंडल अध्यक्ष नवीन राठी के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर लोकदल नेता गोल्डी, ललित तोमर, ओमपाल सिंह, मोहम्मद केसर, अरविंद राठी, ब्रह्मसिंह राठी, देवेंद्र राठी मौजूद रहे।