{"_id":"5e07a0af8ebc3e881e6a487b","slug":"today-sp-leaders-will-meet-the-affected-families-muzaffarnagar-news-mrt4610101135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सपा नेता
विज्ञापन
लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करता सपाईयों का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सपा नेता
मुजफ्फरनगर। सपा नेताओं का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को (आज) नागरिकता संशोधन के विरोध में 20 दिसंबर को हुए प्रदर्शन के दौरान घायल और मृत परिवार के परिजनों से मिलेंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी द्वारा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को हुए उपद्रव के मामले में शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में जिला कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला। स्थानीय नेताओं ने सपा अध्यक्ष को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए उपद्रव में मारे गए नूर मोहम्मद उर्फ नूरा के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। सपा प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर अखिलेश यादव ने सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया। इसमें सहारनपुर के विधायक संजय गर्ग, मेरठ के पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, एमएलसी राकेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शामली किरनपाल कश्यप, पूर्व प्रदेश सचिव सरफराज खां, पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर गौरव स्वरूप व वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी को शामिल किया गया है। यह प्रतिनिधिमंडल रविवार को (आज) 20 दिसंबर को हुई घटना के मृतक के परिजनों के साथ ही घायलों व उनके परिजनों से मिलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में सपा नेता राकेश शर्मा, हाजी लियाकत, जिया चौधरी, हारूण कुरैशी व डॉ नूरहसन शामिल रहे।