फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Today is the last day of shouting

चिल्लागाह खाली करने का आज आखिरी दिन

Sat, 21 Nov 2020 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of shouting
चिल्लागाह खाली करने का आज आखिरी दिन
विज्ञापन

-
मोरना/मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने खुशहाल परिवार को अल्टीमेटम दे दिया है कि आवास खाली करने का आज उनके पास आखिरी दिन है, इसके बाद प्रशासन का पूरी तरह कब्जा हो जाएगा। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए अब तक आवास के सात कमरों की चाबी वन विभाग को सौंप दी गई है, बचे पांच कमरों को तेजी के साथ खाली किया जा रहा है। खुशहाल का परिवार सामान समेटकर बरेली की ओर कूच कर रहा है।
वन विभाग की जमीन की 30 साल की लीज पूरी होने के बाद भी जमीन खाली नहीं करने पर प्रशासन की सख्ती का असर दिखाई देने लगा है। प्रशासन ने यहां अभियान चलाकर पीर खुशहाल द्वारा मेहमान नवाजी के लिए बनाए गए 50 कमरों को ध्वस्त कर दिया है। खुशहाल के आवास को ध्वस्त करने से पहले ही परिवार ने आवास खाली करना शुरू कर दिया है। दो दिन में घर का मुख्य सामान पूरी तरह समेट लिया गया है। सात कमरों की चाबी वन विभाग को सौंप दी गई है। केवल पांच कमरे बचे है, जिनमें कुछ सामान बाकी है। इन कमरों को भी तेजी से खाली किया जा रहा है।
विज्ञापन

खुशहाल का परिवार चिल्लागाह से सामान समेटकर सीधे बरेली कूच कर रहा है। इन लोगों ने वहीं पर अपने रहने की व्यवस्था की है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि पीर खुशहाल के परिवार को अल्टीमेटम दिया गया है कि शनिवार यानी आज शाम तक चिल्लागाह को पूरी तरह खाली कर दे। शाम के समय वन विभाग समस्त संपत्ति पर अपना कब्जा ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed