फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Today Hyderpur Wetland will be sanitized

आज हैदरपुर वेटलैंड सैनिटाइज कराया जाएगा

Fri, 15 Jan 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Today Hyderpur Wetland will be sanitized
आज हैदरपुर वेटलैंड सैनिटाइज कराया जाएगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कुतुबपुर गांव में मृत मिले कौवों के बर्ड फ्लू संक्रमित पाए जाने की पुष्टि होने से हैदरपुर वेटलैंड में आए हजारों प्रवासी पक्षियों पर भी खतरा मंडरा गया है। वन विभाग और पशु विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार से वेटलैंड में आने वाले पर्यटकों की आवाजाही पर भी पाबंदी लगा दी गई। शनिवार को वेटलैंड को सैनिटाइज कराया जाएगा।
गंगा बैराज स्थित हैदरपुर वेटलैंड में इस समय हजारों प्रवासी पक्षियों का डेरा लगा है। यहां कई देशों के पक्षी इस मौसम में एकत्र हो जाते हैं। मीरापुर का पूरा क्षेत्र गंगा खादर का इलाका है। मीरापुर के गांव कुतुबपुर में जहां कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, वह भी ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में प्रवासी पक्षियों पर भी बर्ड फ्लू का खतरा मंडराया हुआ है। जिसे देखते हुए वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग और अलर्ट हो गया है। हालांकि यहां पर अभी कोई प्रवासी पक्षी मृत नहीं मिला है।
विज्ञापन

डीएफओ सूरज ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। ऐसे में हैदरपुर वेटलैंड में आए प्रवासी पक्षियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। अभी तक तीन यहां लगी थी। अब पांच टीम नियुक्ति की गई है। शनिवार से वेटलैंड में पर्यटकों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। पूरे वेटलैंड का सैनिटाइज करके सर्च अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed