फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tobacco is dangerous for the body: CMO

तंबाकू शरीर के लिए खतरनाक: सीएमओ

Wed, 01 Jun 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tobacco is dangerous for the body: CMO
मुजफ्फरनगर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि तंबाकू हमारे शरीर को गंभीर रोग देता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व सीएमओ कार्यालय में तंबाकू की रोकथाम के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही साईकोथेरेपिस्ट मनोज कुमार व साइकेट्रिस्ट डॉ अर्पण जैन द्वारा एसडी कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में एक गोष्ठी का आयोजन किया। छात्रों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और तंबाकू का सेवन न करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि तंबाकू का सेवन करने वाले व्यक्ति को हृदय रोग, कैंसर, फेफड़ों की बीमारियों के अलावा तंबाकू संबंधित कई दूसरी बीमारियों का खतरा बना रहता है। नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि धूम्रपान करने से शरीर पर अनेक प्रका के दुष्प्रभाव पड़ते हैं। तंबाकू में पाये जाने वाला निकोटिन मस्तिष्क और मांसपेशियों को प्रभावित कर रक्तचाप को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed