फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   To increase fertility of soil, adopt crop cycle

भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए फसल चक्र अपनाएं

Thu, 10 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
To increase fertility of soil, adopt crop cycle
भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए फसल चक्र अपनाएं
विज्ञापन

मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित राठी फार्म पर कृषि विभाग के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी भारतवीर सिंह ने कहा कि किसानों को समय समय पर अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य करानी चाहिए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए फसल चक्र अवश्य अपनाएं।

प्रशिक्षण के पहले दिन वैज्ञानिकों द्वारा सरसों की नई प्रजाति की बुवाई करने का आह्वान किया। शिविर के शुभारंभ पर कृषि विज्ञान केंद्र चितौड़ा से आए वैज्ञानिक डा. संजीव कुमार ने कहा कि सरसों की बुवाई के लिए खेत को अच्छे से तैयार कर लें और अधिक पैदावार के लिए काली सरसों की नई प्रजाति में राय हिसार 749, 406, पूजा 26-27 की तथा पीली सरसों में 401 प्रजाति की ही बुवाई करें। उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी भारतवीर सिंह ने कहा कि किसानों को समय समय पर अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य करानी चाहिए। कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए फसल चक्र अवश्य अपनाएं। प्रशिक्षण को सेवानिवृत्त उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी रामकिशोर, सहायक विकास अधिकारी मदन पाल सिंह, सेवानिवृत्त कृषि रक्षा अधिकारी कृष्णपाल सिंह, प्राविधिक सहायक संदीप कुमार आदि ने भी संबोधित किया। शिविर में ब्रजवीर राठी, शान, सुखवीर, कल्लू ठाकुर, सोभित कुमार, विरेंद्र कुमार, रणधीर सिंह, चंद्रसेन, संदीप कुमार, देवेंद्र कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed