{"_id":"63067064b89e0463c451213f","slug":"tired-of-destitute-cattle-surrounded-the-bdo-muzaffarnagar-news-mrt602339211","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को पकड़वाने की मांग पर बीडीओ का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को पकड़वाने की मांग पर बीडीओ का घेराव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर सआति गांव की सड़कों और खेतों में घूम रहे निराश्रित पशुओं को पकड़वाए जाने की मांग को लेकर भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक में पहुंचकर बीडीओ का घेराव किया। उन्होंने पशुओं को गोशाला में भेजे जाने की मांग उठाई।
भाकियू तोमर के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल अहलावत के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ता और किसान ब्लॉक खतौली पहुंचे। उन्होंने बीडीओ शमा सिंह का घेराव किया। इस दौरान विशाल अहलावत ने कहा कि सड़कों समेत गांवों और खेतों में निराश्रित गोवंश घूम रहे हैं। जिस कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। वहीं, गोवंश सड़क दुर्घटना में घायल हो रहे हैं। कई गोवंश की मौत भी हो चुकी है। इसलिए उन्हें पकड़वाकर गोशाला भेजे जाने की मांग की।
वहीं, बीडीओ शमा सिंह ने लेखपाल से गांव भैसी में गोशाला के लिए जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। वहीं, हंगामा करने वालों में हरशरण मुखिया, रणवीर सिंह, आकाश अहलावत, अमित समेत अन्य कार्यकर्ता व किसान शामिल रहे।