UP: टाइम बम बनाने वाले जावेद को भेजा जेल, इमराना से IB ने की पूछताछ, नेटवर्क तलाशने में जुटा खुफिया विभाग
मुजफ्फरनगर के जावेद को टाइमर बोतल बम बनाने का ऑर्डर को देने वाली इमराना से रविवार को पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। इमराना से जहां खुफिया विभाग ने पूछताछ की तो वहीं आरोपी जावेद को जेल भेज दिया गया। जांच पड़ताल में सामने आया कि इमराना के बेटे के खाते में रुपये भेज गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में ऑन डिमांड टाइमर बोतल बम (आइडी) बनाकर बेचने के लिए ले जाते समय गिरफ्तार किए गए जावेद को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। उसके पास से चार बम बरामद हुए थे। उधर, सहारनपुर रेंज के डीआईजी अजय साहनी ने शहर कोतवाली पहुंच कर उससे पूछताछ की। वहीं रविवार को इमराना से खुफिया विभाग ने पूछताछ की।
शहर कोतवाली के मिमलाना रोड निवासी जावेद पुत्र जरीफ को चार टाइमर बोतल बम (आईडी) के साथ काली नदी पुल के पास से मेरठ की एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में टीम को बताया कि उसने प्रेमपुरी निवासी मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा की रहने वाली इमराना के आर्डर पर बम बनाए थे। उसे पहले दस हजार रुपये दिए थे। बाद में चालीस हजार रुपये देने का वादा किया था। वह बमों को इमराना को देने निकला था, इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया।
एसटीएफ ने इमराना की तलाश में दबिश दी थी, लेकिन वह पकड़ी नहीं जा सकी थी। एसटीएफ के दरोगा ने शहर कोतवाली में जावेद व इमराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बम निरोधक दस्ता ने बमों की जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें निष्क्रिय कर सुरक्षित स्थान जंगल में दबा दिया था। शनिवार को मेडिकल कराने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी जावेद का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इससे पहले सहारनपुर रेंज के डीआईजी अजय साहनी ने एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ कोतवाली पहुंच कर जावेद से पूरे मामले की जानकारी ली। डीआईजी अजय साहनी ने कहा कि बम प्रकरण में एसटीएफ मेरठ की टीम कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ें: टाइम बम पर इमराना का खुलासा: दंगों में मिला दर्द तो दिल में घर कर गई नफरत, बनवाए थे 55 बम, अब ये था प्लान
सूत्र बताते हैं कि जावेद से मिले बम काफी खतरनाक थे। एक टाइमर बोतल बम एक घर को उड़ाने के लिए काफी था। यह भी बताया गया कि चारों बम यदि एक साथ इस्तेमाल किए जाते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्हें बरामदगी के बाद पुलिस टीम ने उन्हें जावेद के पास ही रखा हुआ था। इस दौरान पुलिसकर्मियों में दहशत बनी रही। जब तक बम डिफ्यूज नहीं किए गए तब तक ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी सतर्क रहे।
एसटीएफ एवं शहर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई इमराना से आईबी की टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस ने षडयंत्र रचने की धारा बढ़ाने की तैयारी की है। इमराना को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आईबी की टीम इमराना से पूछताछ कर रही है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया कि इमराना के बेटे के खाते में किसी व्यक्ति ने रुपये भेजे थे। बाकी की रकम बाद में आनी थी। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमे में षड्यंत्र रचने की धारा को बढ़ाने की तैयारी की है।
यह भी पढ़ें: UP: नीम-हकीम की दुकान भी चलाती थी आतंकी इरादों वाली इमराना, फर्श से अर्श पर पहुंची, महंगे कपड़ों की है शौकीन
पुलिस ने इमराना से पूछताछ करते हुए प्रेमपुरी व बंतीखेडा सहित कई क्षेत्रों में इमराना के नेटवर्क का पता लगाना शुरू किया है। खुफिया विभाग टीम भी इस मामले में सक्रिय हुई है। यह भी पता किया जा रहा है कि उसके संपर्क कहां पर और किन लोगों से रहे हैं। दो दिन पहले गुरुवार को भी इमराना गांव में आई थी। अधिकारियों का कहना है कि इमराना से पूछताछ के बाद ही टाइमर बोतल बम प्रकरण में कई गहरे राज खुलेंगे।
बिजली चोरी के आरोप में पति गया था जेल
इमराना ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसका पति कई साल पहले बिजली चोरी के मामले में जेल गया था।