{"_id":"622503da5a31db32ba1d76f0","slug":"till-now-neither-the-engines-have-been-identified-nor-the-accused-arrested-muzaffarnagar-news-mrt5795013172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलन मार्किट प्रकरण: अभी तक इंजन नहीं हो पाए तस्दीक, न आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलन मार्किट प्रकरण: अभी तक इंजन नहीं हो पाए तस्दीक, न आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मिलन मार्केट में चोरी के वाहन काटने के मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों को अभी पकड़ा नहीं जा सका है। जबकि जेल भेजे गए चार में से दो आरोपियों की जमानत कोर्ट ने निरस्त कर दी है। पुलिस के छापे के दौरान बरामद एक इंजन नोएडा से चोरी हुए ट्रक का होना पाया गया है। अन्य इंजनों के बारे में जानकारी जुटाने में पुलिस टीम लगी है।
मुजफ्फरनगर की मिलन मार्किट मेरठ के सोतीगंज के बाद चोरी के वाहनों के कटान का केंद्र के रूप में उभर कर सामने आई है। एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई द्वारा छापा मारने के बाद यह राज खुला था। पुलिस टीम ने मौके से चोरी की दस गाड़ियों के इंजन व कलपुर्जे बरामद कर चार आरोपी गिरफ्तार किए थे। जबकि छह आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मामले को दो माह होने जा रहे है, लेकिन अभी तक फरार आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। एक इंजन के अलावा अन्य इंजनों के बारे में पुलिस कोई जानकारी ही जुटा पाई है। वैसे पुलिस की कार्रवाई के चलते सेशन कोर्ट ने जेल भेजे दो आरोपियों शाकिर व आजम की जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि अब आरोपियों की जमानत हाई कोर्ट से ही सकती है।
इनकों किया था गिरफ्तार-
-शाकिर पुत्र मेहरबान निवासी खालापार
- आजम पुत्र अखलाक निवासी रहमतनगर खालापार
- सब्बू अंसारी पुत्र मोहम्मद रियाज निवासी मुगल गार्डन जामियानगर
- मोहम्मद आलम पुत्र स्व.वशीर अहमद निवासी चिलकाना सहारनपुर
------
यह है फरार-
- हनीफ पुत्र हाजी बाबू निवासी मिनाक्षी चौक,मुजफ्फरनगर
- उमरशाद पुत्र अखलाक निवासी रहमत नगर खालापार,मुजफ्फरनगर
- हाजी पप्पू पुत्र खुुुर्शीद निवासी मोहल्ला तकिया कुरेशीयान मुजफ्फरनगर
- अख्तर आलम पुत्र मोहम्मद आलम निवासी मोहल्ला मजर हसन चिलकाना सहारनपुर
- मुल्ला जहीर पुत्र इदरीश निवासी मुजफ्फरनगर
- अब्दुल्ला पुत्र उम्मेद निवासी खालापार मुजफ्फरनगर
इन्होंने कहा-
इस मामले में पुलिस की जांच व कार्रवाई चल रही है। पुलिस की पैरवी के परिणाम स्वरूप दो आरोपियों की जमानत निरस्त हुई है।- कुलदीप सिंह, सीओ सिटी।