{"_id":"65994bc559a815c97c0cdb16","slug":"till-14th-year-can-apply-for-scholarship-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-14610-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छात्रवृत्ति के लिए 14 तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छात्रवृत्ति के लिए 14 तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
-अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के छात्रों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कक्षा नौ और 10 का कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे। सरकार ने इसके लिए आवेदन की तिथि 14 जनवरी तक बढ़ा दी है। समाज कल्याण विभाग ने छात्रों को आवेदन के लिए सात दिन का और मौका दिया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक ने बताया कि विभाग ने चौथी बार पोर्टल खोलकर छात्रों को मौका दिया है। इसके लिए आठ जनवरी को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। पूर्व दशम छात्रवृत्ति में कक्षा नौ और 10 के अनुसूचित जाति के छात्रों को 3500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। किसी भी आय सीमा के स्वच्छकारों, विशेष सफाई कार्य से जुड़े परिवारों के बच्चों को भी छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है। दसवीं से ऊपर की कक्षाओं में पढ़ रहे सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र 10 जनवरी तक एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्र 31 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे।