फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tilak on Gopashtami and worshiped Gomata

गोपाष्टमी पर तिलक कर गौमाता की पूजा की

Mon, 23 Nov 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tilak on Gopashtami and worshiped Gomata
नई मंडी गोशाला में गाय का पूजन करती श्रद्धालु महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गोपाष्टमी पर तिलक कर गोमाता की पूजा की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गोपाष्टमी पर महिलाओं ने गोशालाओं में पूजा-अर्चना की। शहर एवं देहात में गोशालाओं में खासी चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं ने गो-सुरक्षा का संकल्प लिया। महिलाओं ने व्रत भी रखा।
नई मंडी गोशाला में दिन निकलते ही गोपाष्टमी पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। गाय और गोवंश की श्रद्धालुओं ने पूजा की। गोमाता के चरणों की मिट्टी ली गई। गोपाष्टमी पर सामूहिक रूप से कथा का श्रवण किया गया। गायों को तिलक कर उनका माल्यार्पण किया गया। दीयों से सजी थालियां लेकर गोमाता की आरती की गई। गोमाताओं को हरा चारा खिलाया गया। महिला सारिका गर्ग, सेजल अग्रवाल, महिमा, नीलू, शैफाली, महिमा, वीशू, योजना और अनीता आदि ने नई मंडी गोशाला पहुंचकर गोपूजन किया। बताया कि गोपाष्टमी के दिन से महिलाएं व्रत रखती हैं। आठ सालों तक गोपाष्टमी को व्रत रखने के बाद परंपरागत उद्यापन किया जाता है। पंडित इंद्रसेन शास्त्री ने बताया कि गाय सृष्टि का पोषण करती है। वहीं, नदी रोड स्थित गोशाला में रविवार को गोपूजन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं ने गाय की महिमा के मंगल गीत गाए ।उधर, भारत वर्ष गौ सेवा समिति के सदस्य सुबह गोपाष्टमी के अवसर पर पचेंडा रोड स्थित गोशाला में पहुंचे। गो माताओं को तिलक किया। इसके पश्चात दीप और धूप से गौ माताओं की आरती उतारी। गो सेवकों ने प्रण लिया की प्रत्येक माह गौो माताओं की सेवा की जाएगी और प्रतिदिन भी जितना हो सकेगा उतना गौ माताओं के निमित्त किया जाएगा। गो माताओं को हरा चारा और चोकर दिया गया। श्रीभगवान शर्मा ने भी गायों की पूजा की। पंडित शांता प्रकाश ने हवन किया। विकास गोयल, प्रवीण गर्ग, नरेंद्र सिंह, इंदजीत, रमेश ठाकुर, शुभम गर्ग, तपेश त्यागी, मनोज शर्मा, नीरज त्यागी, वैभव जैन, राजन सिंघल, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर की पशुओं की सेवा
शाहपुर। गोपाष्टमी पर्व पर चेयरमैन प्रमेश सैनी व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ केके त्यागी ने कान्हा गोशाला पहुंचकर पशुओं की सेवा की। इस दौरान उन्होंने गोशाला की देखभाल कर रहे विनोद कुमार से पशुओं के लिए चारे के साथ ही सर्दी से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें सभी पशु स्वस्थ पाए गए। नगर पंचायत कर्मी नईम अहमद और सफाई नायक राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed