फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tikula, Bhaisana Mill started sugarcane survey

Muzaffarnagar News: टिकौला, भैसाना मिल ने गन्ना सर्वे शुरू किया

Wed, 17 Apr 2024 03:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 17 Apr 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Tikula, Bhaisana Mill started sugarcane survey
- जिले में 16 अप्रैल से 30 मई तक चलेगा गन्ना सर्वे
विज्ञापन

- किसानों को सर्वे के बाद मौके पर ही दी जाएगी स्लिप

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गन्ना सत्र 2023-24 का समापन होने लग रहा है। इसी के साथ ही सत्र 2024-25 के लिए गन्ने का सर्वे प्रारंभ हो गया है। जिले की दो चीनी मिलों टिकौला और भैसाना ने गन्ना विभाग के सहयोग से सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया है। 16 अप्रैल से 30 मई तक जिले में गन्ना सर्वे का कार्य होगा।
जनपद में गन्ने की खेती सर्वाधिक होती है। जिले में लगभग दो लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। 2023-24 में जिले के किसानों ने एक लाख 76 हजार हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की पैदावार की। गन्ना आयुक्त के निर्देश के बाद जिले में गन्ना विभाग ने सर्वे का कार्य शुरू करा दिया है। जनपद की भैसाना और टिकैाला चीनी मिल के पेराई सत्र का समापन हो चुका है। इन दोनो चीनी मिलों ने गन्ना विभाग के पर्यवेक्षकों की मदद से 16 अपै्रल से ही गन्ना सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

गन्ना सर्वे के लिए गांव के किसानों को तीन दिन पहले मैसेज जारी किया जाता है। पूरे गांव का सर्वे एक साथ किया जाता है। सर्वे आधुनिक तरीके से जीपीएस के माध्यम से हो रहा है। इस सर्वे की खास बात यह है कि किसानों को सर्वे की स्लिप साथ के साथ दी जा रही है। खेत में गन्ने के साथ किसान सह फसली खेती करता है तो वह भी सर्वे में लिखा जाता है। गन्ना विभाग और चीनी मिलों ने जिले में गन्ना सर्वे का कार्य किया प्रारंभ। जनपद की दो चीनी मिलों ने सबसे पहले सर्वे का कार्य प्रारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें टिकौला और भैसाना चीनी मिल शामिल। 30 मई तक सभी चीनी मिलों के सर्वे का कार्य होना है पूरा। किसान को जो स्लिप दी जाती है उसमें उसका रकबा देने के साथ किस प्रजाति का कितना गन्ना है इसकी रिपोर्ट भी दी जाती है। जिले में इस बार लगभग 30 हजार हेक्टेयर में गन्ने की नई प्रजाति बढने की संभावना है।


310 गन्ना पर्यवेक्षक सर्वे में लगाए
जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया ने बताया कि जिले में गन्ना सर्वे में 310 गन्ना पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। जनपद में 88 गन्ना पर्यवेक्षक विभाग के पास है। अन्य गन्ना पर्यवेक्षक चीनी मिलों के पास है। गन्ना सर्वे में सभी गन्ना पर्यवेक्षक एक साथ कार्य करते हैं। दो चीनी मिलों के क्षेत्र में सर्वे प्रारंभ हो चुका है। अन्य चीनी मिलों के क्षेत्र में जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed