{"_id":"65f20366769330176a075507","slug":"tikait-leaves-for-delhi-farmers-will-go-today-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-118629-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संशोधित समाचार ...\nमुजफ्फरनगर - टिकैत दिल्ली के लिए रवाना, किसान आज जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संशोधित समाचार ... मुजफ्फरनगर - टिकैत दिल्ली के लिए रवाना, किसान आज जाएंगे
Thu, 14 Mar 2024 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
- ट्रेन और निजी वाहनों से किसान दिल्ली के लिए होंगे रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच की तैयारी की। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत रवाना हो गए, जबकि कार्यकर्ता निजी वाहनों और सुपर फास्ट ट्रेन से बृहस्पतिवार को जाएंगे।
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि एमएसपी पर गारंटी कानून और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर रामलीला मैदान पर संयुक्त मोर्चा की महापंचायत में संगठन भी हिस्सेदारी कर रहा है। बुधवार को जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसानों से संपर्क कर दिल्ली चलो का आह्वान किया गया। सरकार को किसान हित में गारंटी कानून लाना चाहिए।
भाकियू नेता गौरव टिकैत ने बताया कि प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने शुरू हो जाएंगे। सुपर फास्ट ट्रेन में सवार होकर कार्यकर्ता दिल्ली रवाना होंगे। इसके अलावा बुढ़ाना क्षेत्र के बायवाला और वाया शामली से भी कार्यकर्ता निजी वाहनों से रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के हित में नई घोषणाएं करनी चाहिए। किसानों को उनकी फसलों को वाजिब दाम मिलना चाहिए।