फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tikait family on target: Big demand for new organization, make public movable and immovable property Tikait brothers

निशाने पर टिकैत परिवार: नए संगठन की बड़ी मांग, चल-अचल संपत्ति सार्वजनिक करें टिकैत बंधु

Wed, 01 Jun 2022 09:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Jun 2022 09:21 PM IST
सार

टिकैत परिवार निशाने पर है और टिकैत बंधुओं से चल-अचल संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की गई।

विज्ञापन
Tikait family on target: Big demand for new organization, make public movable and immovable property Tikait brothers
भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक नेताओं ने टिकैत परिवार को निशाने पर लिया और बुधवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने टिकैत बंधुओं से अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत के 2011 में निधन के बाद संपत्ति में कितनी बढ़ोत्तरी हुई है, इसकी जानकारी किसानों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि बदजुबानी से बाज आए, वरना हम भी हर बात का जवाब देना जानते हैं। 

विज्ञापन


सोंहजनी तगान में आयोजित अभिनंदन समारोह में मांगेराम त्यागी ने कहा कि राकेश टिकैत सीबीआई और ईडी से तो बच सकते हैं, लेकिन हमारे सीने में उनके जो राज हैं, उनसे नहीं बच सकते। गद्दार और गीदड़ का फैसला जनता करेगी। उन्होंने कहा कि अब मुद्दा किसानों का रहेगा न कि ईवीएम की सुरक्षा का। हम बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के लड़ाके हैं और किसान हित की लड़ाई उन्हीं की विचारधारा की रहेगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि ईमानदारी से किसानों की लड़ाई लड़ी जाएगी। सरकार को चेताया कि किसानों से किए वादे तीन माह में पूरे किए जाने चाहिए। लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है, सबको संगठन बदलने या पार्टी बदलने का भी अधिकार है। भारतीय किसान यूनियन अपने असली मुद्दों से भटक गई थी, इसलिए नया किसान संगठन बनाने की आवश्यकता पड़ी। धरना देते समय कहा था कि बिल वापसी तो घर वापसी, जब बिल वापस हो गए थे तो फिर भी बॉर्डर पर राजनीति होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder:  लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या में यूपी के इस जिले से लिए थे हथियार

त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष हरिओम त्यागी व त्यागी-ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अविनाश त्यागी ने कहा कि संगठन को उनका समर्थन रहेगा। इस दौरान भाकियू अराजनैतिक के उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने और अन्य पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतपाल त्यागी और संचालन उमेश त्यागी ने किया। समाजसेवी नवीन त्यागी, नीटू दुल्हेरा, संदीप रसूलपुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश त्यागी, गौरव त्यागी, विजित त्यागी, सुधीर पंवार, आसिफ बसधाड़ा उपस्थित रहे। 

इससे पहले मांगेराम त्यागी, प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक समेत अन्य पदाधिकारी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कारों के काफिले में सोंहजनी तगान पहुंचे। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। 

भाकियू अराजनैतिक ने किया विस्तार
धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि नीरज बालियान को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष, अक्षू त्यागी को युवा इकाई का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: मुजफ्फरनगर से बड़ा कनेक्शन, इस अपराधी की तलाश में जुटे अफसर

भाकियू का साथ छोड़कर नए संगठन में हुए शामिल
भाकियू टिकैत के जिला संगठन मंत्री अंकित चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर पंवार, विनीत त्यागी, पूर्व जिला प्रवक्ता नीटू दुल्हेरा, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज बालियान, जिला महामंत्री अक्षू त्यागी, जिला सचिव धीरज त्यागी, राजपाल तेजलहेड़ा, वीरेंद्र प्रधान, मनीष मुखिया, अर्जुन प्रधान, सतीश भारद्वाज, साहब लाल, संदीप बालियान ने भाकियू की सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed