फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tikait expressed condolences on the death of former chief's mother

पूर्व प्रमुख की मां के निधन पर टिकैत ने जताई संवेदना

Sat, 02 Oct 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tikait expressed condolences on the death of former chief's mother
दूधली में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह की माता के निधन पर शोक संवेदाना व्यक्त करने पहुंचे भाकिय - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पूर्व प्रमुख की मां के निधन पर टिकैत ने जताई संवेदना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने दूधली पहुंचकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठा. रणवीर सिंह की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भारत बंद के दौरान चरथावल में चक्का जाम के दौरान उनकी माता (मृतका) के शव को रोके जाने पर खेद प्रकट किया।
शनिवार को भाकियू नेता चौ. नरेश टिकैत दूधली में ठा. रणवीर सिंह के आवास पर पहुंचे। भारत बंद के दौरान 27 सितंबर को चरथावल में कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी माता के शव को जाम में रोके जाने से वह आहत नजर आए। उन्होंने बताया कार्यकर्ताओं को सोशल साइटों फेसबुक, व्हाट्सअप आदि के माध्यम से एंबुलेंस, मृतक के शव, मरीज और स्कूली बच्चों को किसी भी हालत में नहीं रोक जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद चरथावल में चक्का जाम के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने शव नहीं निकलने दिया। घंटों शव को लेकर परिजन परेशान रहे। यह कृत्य पूरी तरह निंदनीय है। कहा कुछ लोगों की गलती किए जाने पर वह किसान परिवार में खेद जताने आए है।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला में यह खबर प्रकाशित होने के बाद भाकियू आलाकमान ने प्रकरण में संवेदनशीलता दिखाई थी। चरथावल क्षेत्र में दो गुटों बटे नेताओं को अनुशासनहीनता का नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया। जिससे क्षुब्ध होकर सदर तहसील पूर्व अध्यक्ष विकास शर्मा ने समर्थकों के साथ शुक्रवार को भाकियू छोड़ने का घोषणा कर दी थी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति मौ. कामिल, ठा. कुशलवीर सिंह, पूर्व प्रधान के पति सुभाष राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed