फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tie Animals in Supply Office

आपूर्ति कार्यालय में बांधे पशु, लगाया पत्तियों का ढेर

Wed, 11 Dec 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tie Animals in Supply Office
बुढ़ाना में भाकियू ने आपूर्ति कार्यालय में बांध गोवंश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का तहसील में धरना मंगलवार को भी जारी रहा। गांवों से किसान ट्रैक्टर ट्राली में गन्ने की पत्तियां व गोवंश लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने गोवंश आपूर्ति कार्यालय में बांध दिए और तहसील परिसर में गन्ने की पत्तियों का ढेर लगा दिया।
विज्ञापन

गन्ने की पत्तियों, फसल के अवशेष खेतों में जलाने पर हुए फर्जी मुकदमों का निस्तारण व गन्ने के रेट से नाराज भाकियू का धरना प्रदर्शन तहसील परिसर में छठे दिन भी जारी रहा। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि सरकार को किसानों के साथ हो रहे अन्याय का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भाकियू नेता विकास त्यागी ने कहा कि देश को रोटी खिलाने वाला किसान रो रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि देश में किसानों की सुनने वाला कोई नही है। गरीबों व किसानों को संगठित होकर सरकार को मुुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। उधर, तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने मेरठ-करनाल हाइवे की बायवाला पुलिस चौकी के पास हाइवे जाम करने की घोषणा की। कहा कि किसान अपनी ट्रैक्टर ट्राली में गन्ने की पत्तियां लेकर आएंगे हाइवे पर सड़क के बीच गन्ने की पत्तियों का ढेर लगाकर हाईवे जाम किया जाएगा। इस मौके पिंटू उर्फ विपिन सिंह, विकास त्यागी, प्रवेंद्र, धीरसिंह, जोनी व लक्ष्मण आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed