फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Threshing machine halted, power supply stalled

थ्रेसिंग मशीन थमी, बिजली आपूति ठप

Sat, 18 Apr 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Threshing machine halted, power supply stalled
थ्रेसिंग मशीन थमी, बिजली आपूति ठप
विज्ञापन

जानसठ। शुक्रवार की रात अचानक तेज हवा के साथ हुई बारिश होने की वजह से खेतों में गेहूं की थ्रेसिंग करने वाली मशीनें थम गई। हवा की वजह से रात के समय घंटों बिजली आपूर्ति भी ठप रही। इस वक्त किसानों के खेतों में गेहूं की कटाई चल रही है। इस वक्त रात में जंगलों में गेहूं की थ्रेसिंग कराने में किसान जुटे हुए थे। तेज हवा व बारिश की वजह से गेहूं की थ्रेसिंग मशीनों को बंद करना पड़ गया। तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई थी। कई घंटे बाद रात के एक बजे के करीब बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। शनिवार को दोपहर के बाद ही किसानों ने गेहूं की थ्रेसिंग कराई। शनिवार को शाम के समय फिर से मौसम बिगड़ने को लेकर गेहूं की फसल को लेकर किसानों के चेहरे मुरझा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed