{"_id":"5942d3dc4f1c1bb8438b4579","slug":"three-youths-killed-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 की स्पीड पर दौड़ रही कार पीछे से ट्रक में जा टकराई, तीन युवकों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
110 की स्पीड पर दौड़ रही कार पीछे से ट्रक में जा टकराई, तीन युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे के जानसठ फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार तड़के तेज स्पीड से कार अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में कारोबारी चाचा-भतीजे समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। मेरठ निवासी युवक रेडीमेड कारोबार के सिलसिले में देहरादून जा रहे थे। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। पुलिस ने तीनोंके शवों को कार से निकाला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की।
मेरठ के शहर कोतवाली थाने के सराय वहलीम निवासी दानिश (25) पुत्र इस्तियाक, भतीजे अमान (19), पुत्र परवेज अपने साथी फिरोज के साथ कार से मेरठ से देहरादून जा रहा था। दानिश रेडीमेड गारमेंट का काम करता था। तीनों देर रात कार से देहरादून के लिए चले थे। सुबह करीब 5.30 बजे कार जैसे ही नईमंडी कोतवाली के हाईवे के जानसठ फ्लाईओवर के पास शिवशक्ति ट्रांसपोर्ट के सामने पहुंची, तभी वह रोड पर खड़े ट्रक के नीचे घुस गई।
टक्कर से कार के परखचे उड़ गए। कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से कार को काटकर तीनों के शव बाहर निकाले। इस दौरान दिन निकलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जेब से मिले कागजातों से पता तस्दीक होने पर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक दानिश के चाचा राशिद ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मेरठ के लोगों की भारी भीड़ पूरे दिन कोतवाली के बाहर जुटी रही। एसपी सिटी ओमवीर ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली। नईमंडी कोतवाली के जानसठ फ्लाईओवर के पास कार दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के मामले में कार तेज स्पीड पर थी। एसपी सिटी ओमवीर ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार का मीटर 110 की स्पीड पर लॉक मिला है। इससे पता लगता है कि दुर्घटना के दौरान कार की स्पीड ज्यादा थी।
दुर्घटनाओं में एक की मौत, पांच घायल
बुढ़ाना में मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में ट्रैक्टर ट्राली सवार युवक की मौत हो गई। पांच ग्रामीण घायल हो गए। इस घटना से युवक के परिवार में कोहराम मचा है। मेेरठ के नंगलाताशी निवासी अर्जुन शामली जनपद के गांव लिसाढ़ में स्थित ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक है। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी अर्जुन ट्रैक्टर-ट्राली से मेरठ से भट्ठे पर ईंट लेने जा रहा था।
उसके साथ ट्रैक्टर पर मोहन, आशीष व दीपक भी बैठे हुए थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर सुबह करीब पांच बजे सराय व लोई के बीच तेज गति से पीछे से आई कार ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर से टकरा गई। कार की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर गिरकर पलट गई। ट्रैक्टर कई हिस्सों में बिखर गया। इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार मोहन उर्फ मोनू (23) पुत्र रामेश्वर, अर्जुन, आशीष व दीपक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया।
गंभीर अवस्था में मोहन उर्फ मोनू को जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। दूसरी घटना में शामली जनपद के कैराना निवासी दिलशाद व अय्यूब सुबह करीब छह बजे लोई में भूसा उतारकर खाली ट्रैक्टर ट्राली लेकर वापस कैराना जा रहे थे।
मेरठ-करनाल हाईवे पर खेड़ामस्तान गांव के पास तेज गति से पीछे से आए ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गिरकर टूट गई। इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार दिलशाद व अय्यूब घायल हो गए। घटना की सूचना फुगाना पुलिस को दी गई है।