{"_id":"65d6613f52467b74c00e1724","slug":"three-who-stole-diesel-from-vehicles-caught-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-117320-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मेरठ के लिए खास ...\nछपार - वाहनों से डीजल चोरी करने वाले तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मेरठ के लिए खास ... छपार - वाहनों से डीजल चोरी करने वाले तीन पकड़े
Thu, 22 Feb 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तीनाें आरोपी हाईवे किनारे ढाबों पर खड़े वाहनों को बनाते थे निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मुठभेड़ में सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक कैंटर, 300 लीटर डीजल, डीजल चोरी करने के उपकरण व एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।
मंगलवार की रात पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि छपार में जय भारत इंटर कॉलेज के सामने हाईवे पर एक कैंटर में कुछ संदिग्ध लोग हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो कैंटर सवार लोगों ने फायर कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर घेराबंदी की और तीन आरोपियों को पकड़ लिया। उन्होंने अपने नाम मेरठ जनपद के थाना सरूरपुर के कस्बा हर्रा के बुधबाजार निवासी वसीम, सरूरपुर के गांव पांचली निवासी मोहम्मद हामिद व थाना भावनपुर के गांव नौरंगाबाद के मूल निवासी और वर्तमान में थाना खरखौदा के गांव अजराड़ा निवासी रिजवान बताए। उन्होंने पुलिस को बताया कि हाईवे पर ढाबे आदि स्थानों तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों से तेल चोरी करते हैं और कम रेट पर ही दूसरे वाहनों को बेच देते हैं। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया है।