{"_id":"57dd97164f1c1bd949d49beb","slug":"three-way-encroachment-hospital-will-soon-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल तिराहा शीघ्र होगा अतिक्रमण मुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल तिराहा शीघ्र होगा अतिक्रमण मुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Encroachment free
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अस्पताल तिराहे को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर जिला प्रशासन ने अभियान चला दिया है। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने सभी प्रकार के वाहनों के लिए जगह निश्चित कर दी। अन्य जगहों पर वाहन खड़ा करने वालों पर अब सीधे चालान की कार्रवाई होगी। मरीजों और उनके तिमारदारों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है।
अस्पताल तिराहे पर ई-रिक्शाओं, डग्गामार वाहनों, रिक्शाओं, दुपहिया वाहनों की भरमार के चलते हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते मरीजों और उनके तिमारदारों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
डीएम डीके सिंह के निर्देश पर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह और सीओ सिटी तेजवीर सिंह ने ई-रिक्शाओं, टेंपो, दुपहिया वाहनों, एंबुलेंस और निजी वाहनों के लिए अलग-अलग जगह निश्चित की। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने बताया कि जो अपना वाहन निश्चित स्थान पर खड़ा नहीं करेगा, उसके खिलाफ सीधी कार्रवाई होगी। अस्पताल तिराहे को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। सीओ सिटी के साथ वह स्वयं इसकी निगरानी करेंगे। उन्होंने शहर के लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा की है।