फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three task forces set up for Mustache, Jeeva and Meenu Gang

मूंछ, जीवा और मीनू गैंग के लिए तीन टॉस्क फोर्स गठित

Wed, 08 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three task forces set up for Mustache, Jeeva and Meenu Gang
बेराज चौकी पर वाहनो की चैकिंग करते सीओ शकील अहमद व थाना प्रभारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद शासन लगातार कुख्यात बदमाशों पर शिकंजा कसने की कवायद में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में भी सुशील मूंछ, संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा और मीनू त्यागी गैंग लंबे समय से सक्रिय हैं। हाल ही में कानपुर की घटना के बाद शासन ने सूबे में बदमाशों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें संजीव जीवा 14वें और सुशील मूंछ 19वें नंबर पर है। फिलहाल उक्त दोनों के साथ ही मीनू त्यागी भी जेल में बंद हैं, लेकिन इनका आतंक बदस्तूर कायम है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि शासन द्वारा इनके खिलाफ कार्रवाई के तहत जनपद में भी शिकंजा कसने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए जनपद में तीनों बदमाशों के लिए अलग-अलग तीन टॉस्क फोर्स गठित की गईं हैं, जिनकी कमान क्रमश: एसपी सिटी, एसपी देहात व एसपी क्राइम को सौंपी गई है।
तीनों गिरोहों के सदस्य किए जाएंगे चिह्नित
मुजफ्फरनगर। टॉस्क फोर्स द्वारा जनपद के इन तीनों ही कुख्यातों के गिरोह से जुड़े सभी नए-पुराने सदस्यों को चिह्नित किया जाएगा। इन गुर्गों को चिह्नित करने के साथ ही उनके परिवार की स्थिति, उनके कारोबार की स्थिति और उनके द्वारा अर्जित किए जाने अवैध धन के प्रवाह की जांच की जाएगी। गिरोह के ऐसे सदस्य जो बिना कुछ काम-धाम किए रातोंरात अमीर हुए हैं, उन पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके बाद सभी गुर्गों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ऐसी तमाम संपत्ति कुर्क की जाएंगी, जो आपराधिक माध्यम से अवैध धन अर्जित कर बनाई गई होंगी।
विज्ञापन

यदि आप हैं पीड़ित तो कराएं अवगत
मुजफ्फरनगर। जनपद में तीनों कुख्यात बदमाशों के खौफ के चलते बड़ी संख्या में लोगों से अवैध वसूली की जाती रही है, लेकिन कोई भी पीड़ित जान-माल के डर से पुलिस के सामने नहीं आता। ऐसे सभी लोगों के लिए एसएसपी अभिषेक यादव ने नई मुहिम शुरू की है। एसएसपी ने अपना सीयूजी नंबर 9454400314 जारी करते हुए ऐसे सभी लोगों से शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा है। एसएसपी का कहना है कि ऐसे सभी लोगों की शिकायत और उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्हें किसी भी तरह की शिकायत या रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नहीं कहा जाएगा, बस उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें वसूली के आतंक से मुक्त कराया जाएगा। इसके अलावा, यदि किसी के पास इस तरह की कोई भी जानकारी है तो वह भी इससे सीधे एसएसपी को अवगत करा सकता है, जिस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed