फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three suspects arrested in connection with poisonous liquor business busted

जहरीली शराब के धंधे का भंडाफोड़, मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो हुए फरार

Fri, 08 Mar 2019 12:25 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Fri, 08 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three suspects arrested in connection with poisonous liquor business busted
पकड़े गए आरोपियों के संबंध में जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने जहरीली शराब के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से जानसठ रोड से गांव सिलाजुड्डी मार्ग पर स्थित गोदाम से एल्कोहल मैथेनॉल से भरा टैंकर, 29 केन रेक्टीफाइड स्प्रिट यूरिया व अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी सतपाल अंतिल व नई मंडी सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि नई मंडी थाना पुलिस ने बुधवार देर रात सूचना के आधार पर जानसठ रोड से सिलाजुड्डी जाने वाले मार्ग पर स्थित एक गोदाम पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे, जिनमें से तीन को घेराबंदी कर दबोच लिया गया, जबकि दो फरार हो गए। 
विज्ञापन


उन्हीं के शब्दों में, पकड़े गए बदमाशों में अमरोहा जनपद के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव बामनहेड़ी निवासी अजीम पुत्र यूनुस, मेरठ जनपद के दौराला थाना क्षेत्र के गांव अझौता निवासी सोनू पुत्र रामवीर व बबलू पुत्र चमनसिंह हैं। वहीं, जानसठ के गांव भलेड़ी निवासी दीपक व मेरठ निवासी नसीम अख्तर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से 25 हजार लीटर एल्कोहल मैथेनॉल से भरा टैंकर, एक कार, एक बाइक, 29 केन रेक्टीफाइड स्प्रिट, 18 खाली केन, टोटी लगा प्लास्टिक पाइप, दस किलो यूरिया आधा कट्टा ड्रम बरामद किया गया। इंस्पेक्टर नई मंडी संतोष कुमार सिंह व एसएसआई मदनसिंह बिष्ट ने बताया कि पकड़े गए बदमाश एल्कोहल मैथेनॉल के टैंकर से रेक्टीफाइड चोरी कर उसमें पानी व यूरिया मिलाकर जहरीली शराब तैयार कर बेचते थे। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

पेट्रोल पंप से नकदी चोरी करने का आरोपी दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को ही प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि विगत 23 फरवरी को बुढ़ाना के बड़ौत रोड स्थित शिवशक्ति फिलिंग सेंटर से 85 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। बुधवार देर रात बुढ़ाना इंस्पेक्टर यशपाल सिंह व एसआई सोबीर नागर ने चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में फुगाना थाना क्षेत्र के गांव कुरावा निवासी नीटू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई सुबोध फरार हो गया।


एसएसपी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर हुई चोरी इन्हीं दोनों भाइयों ने अंजाम दी थी, जिनमें से 52 हजार रुपये बरामद भी कर लिए गए हैं। आरोपी से घटना में प्रयुक्त की गई बाइक के साथ ही वोटर कार्ड, विजिटिंग कार्ड, तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को जेल भेजने के साथ ही फरार सुबोध की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed