फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three spot struck by lightning

शहर में तीन स्थानों पर बिजली गिरने से दहशत 

Mon, 15 Aug 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 15 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three spot struck by lightning
आकशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला
तेज बारिश के साथ रविवार को शहर के तीन स्थानों पर बिजली गिरने से काफी नुकसान हो गया। बिजली कड़कने से लोग दहशत में रहे। नगर के एसएसपी आवास, सिटी सेंटर और कूकडा के शिवनगर में धमाके के साथ बिजली गिरी। सभी स्थानों पर नागरिकों के विद्युत उपकरण फुंक गए। आसपास के लोगों के भी टीवी, पंखे, इनवर्टर, फ्रिज आदि जल गए। एसएसपी आवास के टेलीफोन लाइन, बिजली की लाईन जल गई। शहर में  बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


बिजली गिरने पर एसएसपी आवास पर लगे सभी बिजली उपकरण जल गए। आवास की वायरलेस व्यवस्था ध्वस्त हो गई। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। कुछ देर के लिए दहशत का वातावरण रहा। मीनाक्षी चौक पर शहर के बीच में बने सिटी सेंटर पर लगे टॉवर पर बिजली गिरने से आसपास के इलाके के लोग भी सहम गए। सिटी सेंटर के अधिकतम दुकानदारों के पंखे, टीवी, फ्रिज आदि उपकरण जल गए।
विज्ञापन


बिजली गिरने के काफी देर तक मार्केट में दहशत का माहौल बना रहा। बिजली कड़कने की तेज आवाज के साथ ही इसके इस रूप को देखकर हर कोई दहशत में रहा। कूकडा के शिवनगर में भी बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ। मोहल्ले के नाहर सिंह, अनीता, मोहन, राघव आदि ने बताया कि उनका टीवी, फ्रिज, इनवर्टर फुंक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed