{"_id":"62c07ff90e2dcb57ba54933e","slug":"three-players-knock-in-team-india-iran-fateh-s-preparation-in-volleyball-muzaffarnagar-news-mrt5953823119","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन खिलाड़ियों की टीम इंडिया में दस्तक, वॉलीबाल में ईरान फतेह की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन खिलाड़ियों की टीम इंडिया में दस्तक, वॉलीबाल में ईरान फतेह की तैयारी
विज्ञापन
वालीबॉल के मैच के दौरान मुजफ्फरनगर का आर्यन सहारनपुर के अपने साथी रितिक (जर्सी नंबर 2) के साथ
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- मुजफ्फरनगर के एक और सहारनपुर के दो खिलाड़ियों का अंडर-19 कैंप के लिए चयन
- एशियन चैंपियनशिप के लिए भुवनेश्वर में एक अगस्त को चुनी जाएगी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के तीन खिलाड़ियों ने वॉलीबाल की टीम इंडिया में दस्तक दी है। अंडर-19 एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित 20 खिलाड़ियों में दो सहारनपुर और एक खिलाड़ी मुजफ्फरनगर का है। भुवनेश्वर में चल रहे इंडिया कैंप के बाद अंतिम 12 खिलाड़ियों का चयन एक अगस्त को किया जाएगा।
ईरान में 12 से 22 अगस्त तक अंडर-19 आयु वर्ग की वॉलीबाल एशियन चैंपियनशिप खेली जाएगी। टीम इंडिया के चयन के लिए देशभर से 20 खिलाड़ियों का चयन कर भुवनेश्वर में कैंप लगाया गया है। शिविर में जिले के सिसौली कसबे के आर्यन बालियान, सहारनपुर के देवबंद के आदित्य राणा और देवबंद क्षेत्र के ही गांव कुकावी के रितिक चौधरी का चयन किया गया है। खेल के आधार पर अंतिम 12 खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन कर ईरान भेजा जाएगा। मंडल के तीनों होनहार खिलाड़ियों का चयन पक्का माना जा रहा है।
गांधीनगर साई सेंटर में सोना बना आर्यन
शाश्वत पब्लिक स्कूल से पढ़ाई करने वाले आर्यन ने बताया कि वॉलीबाल में उसका चयन गुजरात के गांधीनगर स्थित स्पोर्ट्स अॅथारिटी ऑफ इंडिया के सेंटर के लिए हुआ था। वह कक्षा नौ का छात्रा है। साई सेंटर में ही खेल को निखार मिला और वह वर्तमान में अंडर-19 आयु वर्ग का कैंप कर रहा है।
विज्ञापन
---------------------------------------
पासपोर्ट में बाधा आई तो बालियान ने बढ़ाए हाथ
आर्यन के पास विदेश दौरे के लिए पासपोर्ट नहीं था। टीम इंडिया के कैंप में शामिल होने के बाद पासपोर्ट बनवाने के लिए कहा गया। आर्यन ने बताया कि उसने तीन जून को आवेदन किया था, जिसमें पासपोर्ट ऑफिस से 20 जुलाई की तिथि मिली। टीम इंडिया के कैंप से 10 जुलाई को पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया था। ऐसे में मुश्किल सामने खड़ी हो गई। समस्या केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के सामने पहुंची तो उन्होंने पासपोर्ट ऑफिस गाजियाबाद में बात की। केंद्रीय मंत्री के हस्तक्षेप के बाद एक जुलाई को पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी कराई गई। आर्यन ने कहा कि अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो पासपोर्ट नहीं बन पाता।
आर्यन की कामयाबी से सिसौली में खुशी
जूनियर टीम इंडिया में आर्यन की दस्तक के बाद सिसौली में खुशी का माहौल है। आर्यन की माता अनीता देवी ने खुशी जताई।